LOADING...
बॉक्स ऑफिस: 'उस्ताद भगत सिंह' के लिए कैसा रहा चौथा दिन? जानिए कुल कमाई
'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस: 'उस्ताद भगत सिंह' के लिए कैसा रहा चौथा दिन? जानिए कुल कमाई

Mar 23, 2026
10:16 am

क्या है खबर?

पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने बॉक्स ऑफिस 4 दिन पार कर लिए हैं। इसने पहले दिन दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की थी। यह सिलसिला अभी भी जारी है। दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से सीधी टक्कर के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ को बना रखा है। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन 'उस्ताद भगत सिंह' ने अब तक 60 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

कारोबार

'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'उस्ताद भगत सिंह' ने रिलीज के चौथे दिन कुल 8 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है। यह कलेक्शन 3,200 शोज के लिए सामने आया है, जबकि ऑक्यूपेंसी 32.0% दर्ज की गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.75 करोड़ से ओपनिंग ली थी। अगले दिन इसने 9 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई 9.05 करोड़ रुपये रही थी। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 60.80 करोड़ रुपये हो गया है।

वर्ल्डवाइड

'उस्ताद भगत सिंह' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'उस्ताद भगत सिंह' सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनियाभर में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज मार्केट में इसने करीब 10.12 करोड़ रुपये कमाए हैं जिसके बाद कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 81.78 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। हरीश शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में, अभिनेत्री राशि खन्ना और श्रीलीला भी मुख्य किरदार में हैं। इसे थलापति विजय की तमिल फिल्म 'थेरी' का रीमेक बताया जा रहा है।

Advertisement