Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जिस सीट से गोविंदा रहे थे सांसद, वहीं से चुनाव लड़ सकती हैं उर्मिला मातोंडकर
  • मनोरंजन

    जिस सीट से गोविंदा रहे थे सांसद, वहीं से चुनाव लड़ सकती हैं उर्मिला मातोंडकर

    स्वाति पाण्डेय
    लेखन
    स्वाति पाण्डेय
    Twitter
    अंतिम अपडेट Mar 26, 2019, 01:26 pm
    जिस सीट से गोविंदा रहे थे सांसद, वहीं से चुनाव लड़ सकती हैं उर्मिला मातोंडकर
  • हाल ही में खबरें आई थी कि हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया है।

    हालांकि, सपना ने साफ कहा है कि उन्होंने किसी पार्टी के लिए नामांकन नहीं भरा है और ना ही उनका किसी पार्टी को सपोर्ट करने का कोई इरादा है।

    अब खबरें हैं कि अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं।

    वह लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव लड़ सकती हैं।

  • इस खबर में
    उर्मिला को नार्थ मुंबई से टिकट दे सकती है कांग्रेस मिलिंद देवड़ा बने मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष 2014 में भाजपा के खाते में गई थी सीट चौथे चरण में होंगे मुंबई के चुनाव इस सीट से गोविंदा लड़ चुके हैं चुनाव 'मासूम' से की थी करियर की शुरुआत
  • चुनाव

    उर्मिला को नार्थ मुंबई से टिकट दे सकती है कांग्रेस

    उर्मिला को नार्थ मुंबई से टिकट दे सकती है कांग्रेस
  • रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उर्मिला कांग्रेस के टिकट पर नार्थ मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

    हालांकि, पार्टी की तरफ से उर्मिला के चुनाव लड़ने पर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है और ना ही उर्मिला ने इस बात की पुष्टि की है।

    गौरतलब है कि सोमवार को कांग्रेस ने अपने मुंबई प्रभारी संजय निरुपम को मुंबई उत्तर-पश्चिम से लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

  • जानकारी

    मिलिंद देवड़ा बने मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष

  • कांग्रेस ने संजय को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। संजय निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

  • नार्थ मुंबई

    2014 में भाजपा के खाते में गई थी सीट

    2014 में भाजपा के खाते में गई थी सीट
  • बता दें कि 2014 लोकसभा चुनावों में नार्थ मुंबई सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी।

    यहां से भाजपा के गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस के संजय निरुपम को लगभग साढ़े चार लाख वोटों से हराया था।

    इस बार उर्मिला को इस सीट पर टिकट देने पर फिलहाल पार्टी द्वारा विचार किया जा रहा है।

    हालांकि, इस बारे में अंतिम फैसला नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि पार्टी क्या निर्णय लेती है।

  • जानकारी

    चौथे चरण में होंगे मुंबई के चुनाव

  • बता दें कि मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में चुनाव संपन्न होंगे। मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के अन्य 17 शहरों में भी 29 अप्रैल को ही चुनाव होंगे।

  • बॉलीवुड हस्ती

    इस सीट से गोविंदा लड़ चुके हैं चुनाव

    इस सीट से गोविंदा लड़ चुके हैं चुनाव
  • अगर उर्मिला यहां से टिकट लड़ती हैं तो वह नार्थ मुंबई से चुनाव लड़ने वाली दूसरी बॉलीवुड हस्ती होंगी। बता दें कि इससे पहले यहां से साल 2004 में अभिनेता गोविंदा कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ चुके हैं।

    गोविंदा ने भाजपा प्रत्याशी राम नाइक को हरा दिया था।

    साल 2004 से पहले यहां से भाजपा ही जीतती आ रही थी।

    बता दें कि राम नाइक उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं।

  • उर्मिला का करियर

    'मासूम' से की थी करियर की शुरुआत

    'मासूम' से की थी करियर की शुरुआत
  • बता दें कि उर्मिला ने साल 1983 में 'मासूम' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

    उर्मिला हिंदी के अलावा कई मराठी और साउथ की फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं।

    फिल्मों के अलावा उर्मिला ने कई हिट टीवी सीरियल में भी काम किया है।

    उर्मिला आखिरी बार साल 2018 में अभिनय देव की 'ब्लैकमेल' में नज़र आईं थीं।

  • भारतीय जनता पार्टी
  • बॉलीवुड समाचार
  • कांग्रेस समाचार
  • मनोरंजन
  • गोविंदा
  •  
ताज़ा खबरें
  • आर माधवन कोरोना वायरस के संक्रमण से हुए स्वस्थ, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    आर माधवन कोरोना वायरस के संक्रमण से हुए स्वस्थ, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    मनोरंजन
  • SRH बनाम KKR: कोलकाता ने हासिल की करीबी जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    SRH बनाम KKR: कोलकाता ने हासिल की करीबी जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • सैमसंग गैलेक्सी S21 FE (फैन एडिशन) का फर्स्ट लुक सामने आया, जल्द होगा लॉन्च
    सैमसंग गैलेक्सी S21 FE (फैन एडिशन) का फर्स्ट लुक सामने आया, जल्द होगा लॉन्च
    टेक्नोलॉजी
  • रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने पहले गाने का किया ऐलान, जारी किया पोस्टर
    रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने पहले गाने का किया ऐलान, जारी किया पोस्टर
    मनोरंजन
  • SRH बनाम KKR: राणा और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत KKR ने बनाया बड़ा स्कोर
    SRH बनाम KKR: राणा और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत KKR ने बनाया बड़ा स्कोर
    खेलकूद
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021