TV पर फिर लगेगा मनोरंजन का तड़का, जल्द शुरू होंगे ये रियलिटी शोज
क्या है खबर?
रियलिटी शोज का क्रेज दर्शकों के बीच हमेशा रहता है और फैंस अपने पसंदीदा शोज के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आने वाले समय में टीवी पर कई चर्चित रियलिटी शोज दस्तक देने वाले हैं। एक ओर 'बिग बॉस' नए सीजन के साथ लौट रहा है, तो दूसरी ओर 'खतरों के खिलाड़ी' भी 15वें सीजन के जरिए रोमांच का डोज बढ़ाने के लिए तैयार है। ऐसे में आइए जानते हैं जल्द आने वाले रियलिटी शोज की सूची।
#1 & #2
'द ट्रेटर्स सीजन 2' और 'खतरों के खिलाड़ी 15'
'द ट्रेटर्स' दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। करण जौहर इसकी मेजबानी करते नजर आएंगे। पहले सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और नए सीजन को लेकर लोगों में अभी से काफी उत्साह है।
रोहित शेट्टी द्वारा मेजबान किया जाने वाला शो 'खतरों के खिलाड़ी' 15वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इसकी शूटिंग केप टाउन में पूरी हो चुकी और इसे पहले से कहीं ज्यादा बड़े तौर पर प्रमोट किया जा रहा है।
#3 & #4
'बिग बॉस 20' और 'कौन बनेगा करोड़पति 18'
भारत के सबसे लंबे समय से चल रहे और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। अभी इसकी कास्टिंग पर काम चल रहा है। वहीं फैंस बेसब्री से इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 18वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। इसका प्रीमियर 10 अगस्त, 2026 को होगा। वहीं इसकी मेजबानी अमिताभ बच्चन करेंगे।
जानकारी
#5 'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट'
'इंडिया के टॉप 1 परसेंट' ज्ञान पर आधारित एक रियलिटी कॉम्पिटिशन शो है, जिसका मकसद क्विज, इंटेलिजेंस से जुड़े चैलेंज और प्रॉब्लम-सॉल्विंग टास्क के जरिए कंटेस्टेंट की परख करना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी मेजबानी अनिल कपूर करेंगे।