NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शबाना आजमी की इन फिल्मों और वेब शो का दर्शक कर रहे इंतजार
    अगली खबर
    शबाना आजमी की इन फिल्मों और वेब शो का दर्शक कर रहे इंतजार
    ये हैं शबाना आजमी के नए प्रोजेक्ट

    शबाना आजमी की इन फिल्मों और वेब शो का दर्शक कर रहे इंतजार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 18, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    शबाना आजमी गुजरे दौर की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अब भी पर्दे पर सक्रिय हैं और लगातार अपने अभिनय से प्रभावित कर रही हैं।

    18 सितंबर को शबाना अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं।

    हाल ही में वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए चर्चा में रहीं। इसके अलावा वह फिल्म 'घूमर' में भी नजर आई थीं।

    उनकी झोली में कई अन्य फिल्में और शो हैं। आइए, नजर डालते हैं उनकी आने वाली फिल्मों पर।

    #1

    बन टिक्की 

    कुछ दिनों पहले ही मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5' का ऐलान किया था। उन्होंने इस कंपनी की पहली फिल्म का भी ऐलान कर दिया है, जिसका नाम है 'बन टिक्की'।

    इस फिल्म में शबाना, अभिनेत्री जीनत अमान के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म में अभय देओल भी अहम भूमिका निभाएंगे।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में की जाएगी। पर्दे पर शबाना और जीनत को देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

    #2

    डब्बा कार्टेल

    शबाना अपनी वेब सीरीज 'डब्बा कार्टेल' के लिए भी चर्चा में हैं। इस सीरीज का निर्देशन शोनाली बोस कर रही हैं। शो का निर्माण फरहान अख्तर कर रहे हैं। इसके लिए फरहान की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है।

    शबाना की यह वेब सीरीज कुछ शातिर महिलाओं द्वारा संचालित एक समूह पर आधारित है। शो में इन महिलाओं का प्यार, दोस्ती, सम्मान और महत्वाकांक्षा देखने को मिलेगी।

    जल्द ही शो की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

    #3

    इमेजनरी रेन

    शबाना और स्मिता पाटिल की अनबन जगजाहिर थी। हालांकि, अब शबाना उनके बेटे प्रतीक बब्बर के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। शबाना और प्रतीक के साथ शेफ विकास खन्ना द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित और निर्देशित फिल्म 'इमेजिनरी रेन' में नजर आएंगे।

    इस फिल्म में अभिनेत्री एक मास्टरशेफ का किरदार निभाएंगी, जो एक हादसे के बाद मैनहटन से भारत लौटती हैं और अपनी जड़ों को खोजने में लग जाती हैं।

    #4

    मासूम का सीक्वल

    1983 की फिल्म 'मासूम' बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है। इसमें नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में तनुजा, सुप्रिया पाठक और सईद जाफरी जैसे कलाकार भी थे।

    हाल ही में शेखर ने फिल्म के सीक्वल की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। ऐसे में प्रशंसक इस फिल्म में शबाना की उपस्थिति की भी उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान बाकी है।

    हालिया फिल्में 

    हालिया फिल्में

    अपनी आने वाली इन फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा शबाना हालिया फिल्मों के लिए भी चर्चा में हैं।

    वह हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके और धर्मेंद्र के बीच रोमांस काफी सुर्खियों में रहा था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है।

    इसके अलावा हाल ही में वह सैयामी खेर और अभिषेक बच्चन के साथ 'घूमर' में नजर आई हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    शबाना हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा, यानी 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली कलाकार हैं। वह 'अंकुर', 'अर्थ', 'खंडहर', 'पार' और 'गॉडमदर' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुकी हैं। वह 1988 में पद्मश्री और 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित हो चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शबाना आजमी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    शबाना आजमी

    समलैंगिक रिश्तों पर बन रही 'शीर खुरमा' में स्वरा-दिव्या के बाद इस अभिनेत्री की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    सुषमा स्वराज का वह बड़ा फैसला, जिसने बॉलीवुड को साहूकारों-अंडरवर्ल्ड से दिलवाया था छुटकारा सुषमा स्वराज
    अयोध्या: नसीरुद्दीन-शबाना समेत 100 मुस्लिम हस्तियों का बयान- पुनर्विचार याचिका से मुस्लिमों को होगा नुकसान रंजन गोगोई
    इस कारण शाहरुख की 'ओम शांति ओम' के गाने 'दीवानगी दीवानगी' का आमिर नहीं थे हिस्सा दीपिका पादुकोण

    बॉलीवुड समाचार

    एल्विश यादव ने उर्वशी रौतेला संग किया रोमांस, देखें नए गाने का वीडियो उर्वशी रौतेला
    अक्षय की फिल्म 'मिशन रानीगंज' में दिखेगा कमाल का VFX, खर्च हुए करोड़ों रुपये अक्षय कुमार
    आयुष्मान खुराना के पास है इतनी संपत्ति, महंगी गाड़ियों के भी हैं शौकीन  आयुष्मान खुराना
    एल्विश यादव ने दुबई में खरीदा करोड़ों का घर, अंदर से वीडियो में देखिए झलक एल्विश यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025