LOADING...
फिल्मों के शौकीनों के लिए मई का महीना होगा शानदार, धमाल मचाने आएंगी ये फिल्में
मई में रिलीज होने जा रहीं ये फिल्में

फिल्मों के शौकीनों के लिए मई का महीना होगा शानदार, धमाल मचाने आएंगी ये फिल्में

Apr 27, 2026
05:08 pm

क्या है खबर?

फिल्मों के शौकीनों के लिए आने वाला मई का महीना जबरदस्त मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। रितेश देशमुख से लेकर आयुष्मान खुराना तक, कई सितारे अपनी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों का रुख करेंगे। इन फिल्मों में ऐतिहासिक ड्रामा, कॉमेडी, थ्रिलर और रोमांच से भरपूर कई शैली शामिल हैं, जिन्हें दर्शक अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से देख सकते हैं। चलिए मई, 2026 में सिनेमाघरों में आने वाली सभी फिल्मों की सूची पर एक नजर डालते हैं।

#1 & #2

'राजा शिवाजी' और 'एक दिन'

रितेश द्वारा निर्देशित और अभिनीत ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को पर्दे पर जीवंत करते दिखाई देंगे। उनके साथ जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इसी दिन सिनेमाघरों में जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' भी रिलीज होगी। यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन के तहत किया गया है।

#3, #4 & #5

'कृष्णावतारम', 'आखिरी सवाल' और 'दादी की शादी'

भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित पौराणिक फिल्म 'कृष्णावतारम' का पहला भाग 7 मई को रिलीज होगा। इसमें सिद्धार्थ गुप्ता और संस्कृति जयना मुख्य किरदार में हैं। संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' 8 मई को रिलीज हो रही है। अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित और निखिल नंदा, संजय दत्त द्वारा निर्मित यह फिल्म देश के संवेदनशील ऐतिहासिक विषयों पर आधारित है। इसी दिन नीतू कपूर और कपिल शर्मा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दादी की शादी' भी रिलीज हो रही है।

Advertisement

#6 & #7

'पति पत्नी और वो 2' और 'चांद मेरा दिल'

आयुष्मान, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित यह कार्तिक आर्यन की फिल्म ' पति पत्नी और वो' (2019) का सीक्वल है। एक हफ्ते बाद, 22 मई को अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत फिल्म 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों का रुख करेगी। करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म प्यार और दर्द के इर्द-गिर्द बुनी गई एक भावनात्मक प्रेम-कहानी है।

Advertisement

#8 & #9

'है जवानी तो इश्क होना है' और 'तेरा यार हूं मैं'

22 मई को वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी सिनेमाघरों का रुख करने आएगी। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर आ चुका है, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसी दिन, निर्देशक मिलाप जावेरी की फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' भी रिलीज होगी। इसके जरिए आकांक्षा शर्मा और अमन इंद्र कुमार फिल्मी पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं।

Advertisement