इन बायोपिक फिल्मों के लिए हो जाइए तैयार, बड़े सितारे निभाएंगे ऐतिहासिक किरदार
क्या है खबर?
आने वाले समय में बॉलीवुड में कई बड़ी बायोपिक फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों के जरिए कई बड़े सितारे देश की नामचीन हस्तियों के जीवन को बड़े पर्दे पर जीवंत करते नजर आएंगे। जहां राजकुमार राव क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे, वहीं धनुष पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका में दिखाई देंगे। आइए जानते हैं बॉलीवुड की इन बहुप्रतीक्षित बायोपिक फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'दादा' और 'प्रहार: उज्ज्वल निकम कहानी'
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर बन रही बहुप्रतीक्षित बायोपिक फिल्म 'दादा' 14 मई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म में राजकुमार मुख्य भूमिका में हैं।
मशहूर भारतीय पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस लीगल ड्रामा फिल्म में राजकुमार अहम भूमिका में हैं।
#3 & #4
'वी शांताराम' और 'कमाल और मीना'
मशहूर निर्माता वी शांताराम की बायोपिक में सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। इस फिल्म को अभिजीत शिरीश देशपांडे निर्देशित कर रहे हैं।
फिल्म निर्माता कमाल अमरोही और मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी की जिंदगी पर आधारित सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की फिल्म 'कमाल और मीना' की घोषणा 2024 में की गई थी। हालांकि, इस फिल्म की कास्टिंग अभी तक तय नहीं हुई है।
#5 & #6
'कलाम: भारत के मिसाइल मैन' और 'व्हाइट'
मशहूर वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक फिल्म 'कलाम: भारत के मिसाइल मैन' में धनुष मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसकी घोषणा आधिकारिक तौर पर मई 2025 में की गई थी और साथ ही इसका पहला पोस्टर भी जारी किया गया था।
गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के जीवन पर बन रही अंतर्राष्ट्रीय बायोपिक 'व्हाइट' में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है।