NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / उर्फी जावेद गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एशियाई हस्तियों की सूची में शामिल
    मनोरंजन

    उर्फी जावेद गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एशियाई हस्तियों की सूची में शामिल

    उर्फी जावेद गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एशियाई हस्तियों की सूची में शामिल
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 15, 2022, 04:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उर्फी जावेद गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एशियाई हस्तियों की सूची में शामिल
    सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एशियाई हस्तियों में उर्फी का नाम

    सोशल मीडिया ने कई लोगों को नई पहचान दिलाई। जहां कई लोगों को सोशल मीडिया ने स्टार बना दिया तो वहीं कई सेलिब्रिटी नई पहचान के साथ उभरे। ऐसा ही एक नाम है उर्फी जावेद। ट्रोलिंग हो या तारीफ, उर्फी सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उर्फी भी अपने स्टाइल के लिए ट्रोलिंग का सामना करती हैं। अब उनका नाम इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एशियाई लोगों की सूची में शामिल हो गया है।

    उर्फी को मिला 43वां स्थान

    गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एशियाई लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में उर्फी ने टॉप-100 में अपनी जगह बनाई है। इस सूची में उर्फी ने कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह जैसे सितारों को पीछे छोड़ दिया है। टॉप-100 की इस सूची में उर्फी को 43वां स्थान मिला है। उर्फी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस सूची को शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।

    उर्फी ने शेयर की लिस्ट

    ;) pic.twitter.com/7QImKu7cH2

    — Uorfi (@uorfi_) December 14, 2022

    उर्फी से ऊपर इन भारतीय सितारों का नाम

    इस सूची में विराट कोहली, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सलमान खान, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा टॉप-10 में शामिल हैं। इनके अलावा भारतीय हस्तियों की बात करें तो करीना कपूर, काजल अग्रवाल, विजय, अक्षय कुमार, सामंथा, ऐश्वर्या राय, रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन, एमएस धोनी, अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, तमन्ना, रोहित शर्मा, नयनतारा, आमिर खान, माधुरी दीक्षित, श्रद्धा कपूर, महेश बाबू, और अजय देवगन के नाम उर्फी से ऊपर मौजूद हैं।

    उर्फी ने इस हस्तियों को छोड़ा पीछे

    उर्फी के बाद इस सूची में काजोल, सूर्या, धनुष, अनुष्का शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, अनुष्का शर्मा, सचिन तेंदुलकर, सोनाक्षी सिन्हा, अरिजीत सिंह, यश, पूजा हेगड़े, राम चरण, हार्दिक पांड्या, शिल्फा शेट्टी, कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह, कीर्ति सुरेश, मिथुन चक्रवर्ती, जूनियर NTR, जाह्नवी कपूर, प्रभास, सूर्यकुमार यादव, रजनीकांत, गोविंदा, चिरंजीवी, केएल राहुल, नेहा कक्कड़, कृति सैनन, करिश्मा कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, दिशा पटानी, कंगना रनौत जैसे नाम शामिल हैं।

    पहले दो स्थानों पर BTS ग्रुप के सदस्य

    इस सूची में पहला स्थान मिला है सिंगर V को। दूसरे स्थान पर जंगकुक का नाम है। दोनों ही चर्चित K-पॉप म्यूजिक ग्रुप BTS के सदस्य हैं जिनकी दुनियाभर में जबरदस्त दीवानगी है।

    कौन हैं उर्फी जावेद?

    उर्फी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की है। वह कई चर्चित धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल वूट पर आए 'बिग बॉस OTT' में हिस्सा लिया था। इस शो ने उन्हें अलग लोकप्रियता दिलाई। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। पपराजी उनकी तस्वीरें लेने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। उर्फी को उनके अतरंगी स्टाइल और फैशन सेंस के लिए पहचाना जाता है। अपने कपड़ों के कट्स के कारण वह काफी लोकप्रिय हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    उर्फी जावेद

    ताज़ा खबरें

    घुटनों को मजबूती देने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, रोजाना करें अभ्यास योगासन
    मारुति सुजुकी डिजायर CNG बनाम हुंडई औरा CNG, जानिए इनमें से कौन सी गाड़ी है बेस्ट हुंडई
    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी अथिया शेट्टी
    त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें कैलेंडुला, मिलेंगे ये 5 फायदे त्वचा की देखभाल

    गूगल

    गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट वैश्विक स्तर पर अपने 12,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी छंटनी
    गूगल लॉन्च कर सकती है अपना ट्रैकिंग डिवाइस, ऐपल एयर टैग जैसे करेगा काम ऐपल
    शेयरचैट के बाद डंजो ने की अपने 3 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी छंटनी
    मेटा और ऐपल ग्लासडोर की 'काम करने के लिए सबसे अच्छी जगह' की लिस्ट से बाहर माइक्रोसॉफ्ट

    उर्फी जावेद

    उर्फी जावेद की सुरक्षा की मांग पर महिला आयोग ने पुलिस से गौर करने को कहा बॉलीवुड समाचार
    उर्फी ने किया चित्रा वाद्य पर केस, फिर पहुंचीं महिला आयोग; क्यों गरमाया हुआ है मामला? मुंबई
    उर्फी जावेद ने भाजपा नेता चित्रा वाघ पर फिर कसा तंज, कही ये बात भाजपा समाचार
    उर्फी जावेद ने फिर साधा भाजपा नेता चित्रा वाघ पर निशाना, बोलीं- अब आवाज उठाओ भाजपा समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023