पायरेसी के डर से UK के सिनेमाघरों में स्मार्ट चश्मे पर लगी रोक, जर्मनी में मेटा के खिलाफ दर्ज हुई आपराधिक शिकायत
UK के सिनेमाघरों ने अब मेटा के AI-पावर्ड स्मार्ट चश्मों पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। सिनेमाघरों को डर है कि लोग इनका इस्तेमाल चुपके से फिल्में रिकॉर्ड करने या दूसरों की निजता भंग करने के लिए कर सकते हैं।
UK सिनेमा एसोसिएशन के मुताबिक, यह फैसला स्मार्ट चश्मों की रिकॉर्डिंग क्षमताओं पर उठते सवालों के चलते लिया गया है।
जर्मनी में मेटा के खिलाफ दर्ज हुई आपराधिक शिकायत
फिलहाल कोई एक तय नियम नहीं बना है, हर सिनेमा चेन अपनी-अपनी नीतियां तय कर रही है। एसोसिएशन मानती है कि स्मार्ट चश्मे विकलांग लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन वह चाहती है कि इनके इस्तेमाल के लिए 'जरूरी और उचित' नियम बनाए जाएं।
उधर, इंग्लैंड और वेल्स की अदालतों ने इन चश्मों पर पहले से ही प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं जर्मनी में, निजता कानूनों का हवाला देते हुए मेटा और उसके डिवाइस बेचने वालों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।