Loading...
'उड़ता तीर' ने पार की सेंसर बोर्ड की अग्निपरीक्षा, फिल्म को मिला ये प्रमाणपत्र
'उड़ता तीर' को सेंसर प्रमाणपत्र मिला

'उड़ता तीर' ने पार की सेंसर बोर्ड की अग्निपरीक्षा, फिल्म को मिला ये प्रमाणपत्र

Oct 21, 2026
06:27 pm

क्या है खबर?

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' अपनी रिलीज की चौखट पर है। इससे पहले निर्माताओं ने जासूसी एक्शन-थ्रिलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के हवाले किया, जहां से फिल्म को प्रमाणपत्र सौंप दिया गया है। हालांकि, प्रमाणीकरण प्रक्रिया के दौरान बोर्ड ने निर्माताओं को फिल्म में कुछ बदलावों का निर्देश भी दिया है। इसके अलावा, एंटी-स्मोकिंग डिस्क्लेमर और 'स्मोकिंग किल्स' जोड़ने के लिए भी कहा गया है।

प्रमाणपत्र

U/A 13+ रेटिंग के साथ पास हुई फिल्म

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 'उड़ता तीर' के एक बड़े हिस्से पर कट लगाया है। इसके अंतर्गत भारतीय मैप पर खून दिखाने वाले शॉट को हटाया गया है।

शॉट को कवर करने के लिए बोर्ड ने पिछले शॉट को बढ़ाने के लिए कहा। एंटी-स्मोकिंग डिस्क्लेमर और 'स्मोकिंग किल्स' के साथ शराब पीने वाले दृश्य में एंटी-लिकर डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा गया है।

इन बदलावों के बाद, 'उड़ता तीर' U/A 13+ रेटिंग के साथ पास हुई है।

अवधि

2 घंटे से ज्यादा लंबी होगी 'उड़ता तीर'

प्रमाणपत्र के अनुसार, 'उड़ता तीर' की कुल अवधि 137.41 मिनट (2 घंटे, 17 मिनट और 41 सेकंड) बताई गई है। U/A 13+ मिलने के बाद फिल्म को 13 साल से ऊपर के दर्शक सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और आकाश ए कौशिक द्वारा निर्देशित यह एक जासूसी कॉमेडी-ड्रामा है। इसमें राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, राहुल बोस और दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी हैं।

फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ADVERTISEMENT