LOADING...
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ला रहे अनोखी स्पाई कॉमेडी 'उड़ता तीर', कब होगी रिलीज?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई फिल्म का ऐलान

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ला रहे अनोखी स्पाई कॉमेडी 'उड़ता तीर', कब होगी रिलीज?

Apr 16, 2026
05:34 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड में पहली बार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की जोड़ी एक अनोखी 'स्पाई-कॉमेडी' फिल्म 'उड़ता तीर' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बन रही ये फिल्म सस्पेंस और कॉमेडी का एक जबरदस्त मिश्रण होने वाली है। फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान हो गया है। आइए जानें आयुष्मान और सारा की जोड़ी से सजी ये मजेदार फिल्म पर्दे पर कब आएगी।

ऐलान

आयुष्मान और सारा की जोड़ी इस दिन आएगी नजर

आयुष्मान और सारा की आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' के जरिए धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट चौथी बार साथ आए हैं। ये फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'द लंचबॉक्स', 'ग्यारह ग्यारह' और लक्ष्य लालवानी की 'किल' के बाद करण जौहर ने एक बार फिर सिख्या एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तरण आदर्श का पोस्ट

Advertisement

फिल्म

जासूसी और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का

ये तेज रफ्तार और जोश से भरी रोमांचक फिल्म होने वाली है। जिसमें आयुष्मान एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज और कॉमेडी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। हालांकि, इस बार इसमें जासूसी का एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक आकाश ए. कौशिक हैं। ये बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। इस प्रोजेक्ट से करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन जैसे बड़े नाम जुड़े हुए हैं।

Advertisement

उम्मीदें

धर्मा और सिख्या की जुगलबंदी फिर करेगी कमाल

पर्दे के पीछे इतनी प्रतिभाशाली टीम के होने से फिल्म के निर्माण और इसके भव्य पैमाने को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट की यह साझेदारी बॉलीवुड में नई और अनोखी कहानियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करती है। फिल्म की अनूठी कहानी और प्रभावशाली स्टार कास्ट इसे हर तरह के दर्शकों के लिए आकर्षक बनाती है, जो इसे आने वाले वर्षों की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक बनाती है।

अन्य फिल्म

'पति पत्नी और वो 2' में भी साथ दिखेंगे सारा और आयुष्मान

इस बीच आयुष्मान और सारा फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में भी एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये कॉमेडी-ड्रामा फिल्म पहले होली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 15 मई, 2026 कर दी गई है। रिलीज टालने का मुख्य कारण फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा करना और एक गाने की शूटिंग को खत्म करना बताया जा रहा है।

Advertisement