Loading...
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' पर हमला करने की फिराक में था गैंगस्टर, 2 शूटर गिरफ्तार
अमिताभ बच्चन के घर पर हमले की साजिश, 2 शूटर गिरफ्तार

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' पर हमला करने की फिराक में था गैंगस्टर, 2 शूटर गिरफ्तार

Nov 15, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर 'जलसा' के बाहर गोलीबारी की साजिश रची थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 2 कथित शूटरों में से एक दीपक सिंह को मुंबई में ज्यादा समय तक रुकने और इस वारदात को अंजाम देने का निर्देश दिया गया था। गैंगस्टर अमिताभ को 1984 के सिख विरोधी दंगों पर कथित टिप्पणी के लिए निशाना बनाना चाहता था।

योजना

1984 के दंगों से जुड़ा बताया जा रहा मकसद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर के निशाने पर अमिताभ बच्चन थे। गैंग उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कथित टिप्पणी के कारण निशाना बनाना चाहता था।

हालांकि, अमिताभ ऐसी कोई टिप्पणी करने से लगातार इनकार करते रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी और एक अन्य कथित शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमिताभ और दिल्ली के एक कारोबारी पर हमले की साजिश नाकाम की है।

ADVERTISEMENT