'सपने वर्सेस एवरीवन' के नए सीजन के साथ लौटेगी सीरीज, जानिए कब-कहां होगी रिलीज
क्या है खबर?
द वायरल फीवर (TVF) ने अपनी चर्चित वेब सीरीज 'सपने वर्सेस एवरीवन' के नए सीजन का ऐलान कर दिया है। अंबरीश वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित इस सीरीज का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था। सीरीज को लोगों का इतना प्यार मिला कि इसने जनवरी, 2024 में वैश्विक स्तर पर IMDb के शीर्ष 250 टीवी शो की सूची में 7वां स्थान हासिल किया था। अब निर्माता इसका नया सीजन ला रहे हैं, जिसकी रिलीज तारीख भी आ गई है।
रिलीज
जानिए कहां और कब दस्तक देगा दूसरा सीजन
TVF ने दूसरे सीजन का ऐलान करते हुए एक प्रोमो साझा किया है। रिलीज पर जानकारी देते हुए लिखा, 'सपनों पर आधारित, हकीकत की कसौटी पर खरा उतरा। 'सपने वर्सेस एवरीवन' का नया सीजन, 1 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें।' इसका प्रीमियर भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा। इस बार भी अंबरीश, परमवीर सिंह चीमा और विजयंता कोहली मुख्य किरदार में हैं। अन्य कलाकारों में अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार शामिल हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Built on dreams, tested by reality 👀#SapneVsEveryoneOnPrime, New Season, May 1 only on @PrimeVideoIN @TheViralFever @AmbrishVerma01 @ArunabhKumar @vijaykoshy #ParamveerCheema #VijayantKohli @abhishekchn_ @nouwwwin @nidz_20 @Khushalikumar #VaisakhShankar #BablaKochhar… pic.twitter.com/k1WbeEb4qk
— The Viral Fever (@TheViralFever) April 16, 2026