Loading...
जानिए अब कहां हैं 'शक्तिमान' के सभी किरदार, इतने सालों में बदल गया रूप

जानिए अब कहां हैं 'शक्तिमान' के सभी किरदार, इतने सालों में बदल गया रूप

Apr 03, 2020
08:00 am

क्या है खबर?

90 के दशक का सीरियल 'शक्तिमान' आज भी लोगों के जहन में ताजा है। तब मुकेश खन्ना हमारे पहला सुपरहिरो हुआ करते थे। इस सीरियल में सिर्फ शक्तिमान ही नहीं, बल्कि हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी थी। अब लॉकडाउन के दौरान इस शो को फिर से शुरू किया गया है। इतने सालों में इसके किरदार कहां पहुंचे और अब कैसे दिखते हैं? चलिए आज हम इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढते हैं।

#1

मुकेश खन्ना- शक्तिमान/गंगाधर

मुकेश खन्ना ने इसमें शक्तिमान और गंगाधर विद्याधर मायाधर ओमकारनाथ शास्त्री की भूमिका निभाई थी।

जहां एक ओर मुसीबत आने पर वह लोगों की रक्षा के लिए सुपरहिरो शक्तिमान के रूप में आ जाते, तो वहीं अपनी शक्तियों को दुनिया से छुपाने के लिए एक अखबार के लिए फोटोग्राफर बन जाते थे।

मुकेश को पिछली बार 2016 टीवी सीरियल 'वारिस' में देखा गया था।

फिलहाल वह 90 के दशक के सुपरहिट शो 'शक्तिमान' के सीक्वल की तैयारी में व्यस्त हैं।

#2

वैष्णवी महंत- गीता विश्वास

वैष्णवी महंत ने इस सीरियल में एक गीता विश्वास का किरदार निभाया था। जो गंगाधर के साथ ही ऑफिस में काम करती हैं।

शक्तिमान और गीता विश्वास एक दूसरे को बेहद पसंद करते हैं लेकिन शक्तिमान पर बुरी शक्तियों से दुनिया को बचाने की जिम्मेदारी है।

इसलिए वह गीता से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते।

वैष्णवी को पिछली बार स्टार प्लस के सीरियल 'दिव्य-दृष्टि' में देखा गया था। उनका यह शो दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया।

ADVERTISEMENT

#3

सुरेंद्र पाल- तमराज किलविश

अभिनेता सुरेंद्र पाल इस सीरियल में शक्तिमान के सबसे बड़े दुश्मन के तौर पर नजर आए थे।

जो दुनिया में अंधेरा कायम करना चाहता था। लेकिन शक्तिमान अपनी अच्छाई और ताकत से उसे अपने इरादों में हमेशा नाकाम कर देता था।

बच्चों के बीच इस किरादर को भी खूब पसंद किया गया। अक्सर वह तमराज किलविश की मिमिक्री करते दिखते थे।

सुरेंद्र को 2016 में फिल्म '1920 लंदन' में नजर आए थे। वह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं।

ADVERTISEMENT

#4

ललित परिमू- डॉक्टर जैकॉल

अभिनेता ललिता परिमू ने इसमें एक बुरे साइंटिस्ट डॉक्टर जैकॉल का किरदार निभाया था।

शुरुआत में उन्हें एक अच्छे किरदार में पेश किया गया था। लेकिन बाद वह किलविश के लिए काम करने लगा और शक्तिमान के लिए मुसीबत बन गया।

ललित 'शक्तिमान' के अलावा 'हैदर', 'मुबारकां' और 'एजेंट विनोद' कई बॉलीवुड फिल्मों में अहम किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है।

ललिता को पिछली बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कांचली' में देखा गया था।

ADVERTISEMENT