NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कभी शादी नहीं करना चाहते तुषार कपूर, जानिए क्यों लिया यह फैसला
    अगली खबर
    कभी शादी नहीं करना चाहते तुषार कपूर, जानिए क्यों लिया यह फैसला

    कभी शादी नहीं करना चाहते तुषार कपूर, जानिए क्यों लिया यह फैसला

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 03, 2021
    12:39 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता तुषार कपूर ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर एक ऐसा बयान दिया कि वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

    एक तरफ तुषार के फैंस उनकी शादी के लिए उतावले हो रहे हैं, वहीं, अभिनेता ने यह कहकर सबका दिल तोड़ दिया है कि वह कभी शादी के बंधन में नहीं बंधेंगे।

    उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में शादी पर खुलकर बात की।

    आइए जानते हैं तुषार ने इस बारे में क्या कुछ कहा।

    बयान

    मैं खुद को किसी के साथ बांटना नहीं चाहता- तुषार

    ईटाइम्स से तुषार ने कहा, "मैं सिंगल हूं और बहुत खुश हूं। मैं खुद को किसी और के साथ शेयर नहीं कर सकता। ना तो मैं अभी खुद को किसी के साथ बांटना चाहता हूं और ना ही भविष्य में।"

    उन्होंने कहा, "अगर मुझे शादी ना करने के अपने फैसले पर जरा भी संदेह होता तो मैं सिंगल पेरेंट क्यों बनता। मैंने ऐसा एक सही समय और सही उम्र में किया, जब मैं तैयार था और जिम्मेदारी लेना चाहता था।"

    जानकारी

    2016 में सरोगेसी के जरएि पिता बने थे तुषार

    तुषार 2016 में सरोगेसी के जरएि पिता बने थे। उनके बेटे के जन्म की खबर काफी चर्चा में थी। तुषार ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा। उन्होंने पिता बनने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि वह लक्ष्य के पिता बन बहुत खुश हैं और अब उनका परिवार पूरा हो गया है।

    बता दें कि तुषार की बहन और निर्माता एकता कपूर भी सिंगल मदर हैं। वह भी मां की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं।

    निर्णय

    प्रकाश झा के करने पर तुषार ने लिया था सरोगेसी का सहारा

    तुषार ने एक इंटरव्यू में बताया था, "फिल्ममेकर प्रकाश झा के सुझाव पर ही मैंने सरोगेसी से पिता बनने का फैसला किया था। एक मां डायपर बदलती है और बच्चों को खिलाती है। लोगों को लगता है कि यही बच्चों की परवरिश है, जबकि पेरेंटिंग ब्रह्मांड के समान बहुत विशाल है।"

    उन्होंने कहा, "इसकी शुरुआत बिना शर्त के प्यार से होती है। जैसे-जैसे आपका बच्चा बड़ा होता है, आपको भी उसके विकास में शामिल होना पड़ता है।"

    वर्कफ्रंट

    'मरीच' और 'गोलमाल 5' में नजर आएंगे तुषार

    तुषार कपूर जल्द ही फिल्म 'मरीच' के साथ दर्शकों के बीच हाजिर होंगे। इस फिल्म में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

    वह निर्देशक रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' के पांचवें पार्ट 'गोलमाल 5' में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

    पिछले साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' को तुषार ने प्रोड्यूस किया था। उन्हें 'गोलमाल', 'क्या कूल हैं हम', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'ढोल', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'गोलमाल 3' जैसी कई फिल्मों में देखा जा चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    एकता कपूर
    तुषार कपूर

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    मनोरंजन

    'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोना सिंह पांच साल बाद टीवी पर करेंगी वापसी मुंबई
    सलीम खान को पसंद नहीं आई सलमान की फिल्म 'राधे', जानिए किसे ठहराया जिम्मेदार सलमान खान
    विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक फिल्म को निर्देशित करेंगे महेश मांजरेकर मुंबई
    सत्यजीत रे पर आधारित नेटफ्लिक्स की सीरीज 'रे' का टीजर जारी, ये कलाकार आएंगे नजर नेटफ्लिक्स

    एकता कपूर

    फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम नेटफ्लिक्स
    साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कास्टिंग काउच का शिकार हुईं सुरवीन, डायरेक्टर्स देखना चाहते थे क्लीवेज नेटफ्लिक्स
    'कामसूत्र' पर वेब सीरीज़ बनाएंगी एकता कपूर, लीड रोल में होंगी सनी लियोनी! बॉलीवुड समाचार
    'कसौटी ज़िंदगी की' में हिना खान को रिप्लेस करेगी टेलीविज़न की ये पॉपुलर अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार

    तुषार कपूर

    शादी से पहले एकता कपूर बनीं माँ, सरोगेसी से हुआ लड़के का जन्म बॉलीवुड समाचार
    तुषार ने बताया, क्यों बहन एकता सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीरें नहीं करतीं शेयर बॉलीवुड समाचार
    एकता कपूर का खुलासा, भाई तुषार से झगड़ा होने पर पुलिस को किया था फोन बॉलीवुड समाचार
    'गोलमाल' के अगले भाग के लिए हो जाइये तैयार, खुद तुषार कपूर ने किया कंफर्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025