फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का नया गाना हुआ जारी, सोनू निगम ने लगाए सुर
क्या है खबर?
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' रिलीज के लिए तैयार है। यह साल 2020 में रिलीज हुई यामी गौतम और विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' की दूसरी कड़ी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। पहला गाना 'छाप तिलक' भी लोगों के बीच अपनी धाक जमाने में कामयाब रहा। अब जी स्टूडियो की ओर से दूसरा रोमांटिक ट्रैक जारी किया गया है, जिसका शीर्षक 'तुम पे ही प्यार आ गया' है।
गाना
गाने को सोनू निगम दी अपनी जादुई आवाज
जी स्टूडियो ने गाने का वीडियो जारी करते हुए लिखा, 'मिल गए मुझे तुम तो और क्या मांगू मैं रब से।' गाने को सोनू निगम ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है। सुशांत-शंकर ने संगीत दिया है, जबकि बोल कुमार द्वारा लिखे गए हैं। प्रशांत झा के निर्देशन में बनी 'गिन्नी वेड्स सनी 2' एक सीधे-साधे पहलवान लड़के और बिंदास लड़की के बीच बेमेल प्यार और शादी के ड्रामे पर आधारित है। यह 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Mil gaye mujhe tum toh aur kya maangu main rab se 😌✨#TumPeHiPyaarAaGaya out now!
— Zee Studios (@ZeeStudios_) April 14, 2026
🔗- https://t.co/nlSa8RRd9R#GinnyWedssSunny2 in cinemas on 24th April.@avinashtiw85 @medhashankr #SonuNigam @sushantrinkoo #sushantshankarofficial #Kumaar @prasshantalkiez @Virodhabhaas… pic.twitter.com/aII0XwRR2B