LOADING...
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा...' OTT पर रिलीज, जानिए कहां देख सकेंगे
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा...' OTT पर हुई रिलीज

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा...' OTT पर रिलीज, जानिए कहां देख सकेंगे

Feb 19, 2026
09:50 am

क्या है खबर?

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन दिखाने में नाकामयाब रही। आलोचकों ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी और इसने दुनियाभर में 49.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। निर्माताओं की ओर से 18 फरवरी को फिल्म के डिजिटल प्रीमियर का ऐलान किया गया था। अब यह फिल्म OTT पर स्ट्रीम हो चुकी है जिसके बाद फैंस इसे घर बैठकर आराम से देख सकेंगे।

स्ट्रीमिंग

इस OTT पर स्ट्रीम हुई कार्तिक की फिल्म

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं। इसके साथ में कैप्शन दिया, 'पॉपकॉर्न तो तैयार है, बस आपका इंतजार है।' इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। सब्सक्राबर यूजर्स इसका लुत्फ फ्री में उठा सकते हैं। फिल्म की स्ट्रीमिंग पर फैंस भी खुशी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इसे बार-बार देखूंगी!!' एक अन्य ने लिखा, 'इसे दोबारा देखने के लिए उत्साहित हूं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement