'द रिवोल्यूशनरीज' से जारी हुआ रोहित सराफ-प्रतिभा रांटा का रोमांटिक गाना, सुनकर मिलेगा सुकून
क्या है खबर?
रोहित सराफ और भुवन बाम की सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही है। ब्रिटिश शासनकाल के खिलाफ विद्राेह की आवाज उठाते इस एक्शन-ड्रामा में प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा भी मुख्य भूमिकाओं में मौजूद हैं। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है, जबकि इसे एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है। हाल ही में, सीरीज का पहला गाना 'जय दुर्गा' रिलीज हुआ था और अब इसमें मौजूद दूसरा गाना 'माहिया' जारी हुआ है।
गाना
पुराने दौर में ले जाता है रोहित-प्रतिभा का गाना
'माहिया' गाने को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है, जिसका फिल्मांकन रोहित और प्रतिभा पर किया गया है। इसका वीडियो ब्रिटिश काल के दौरान पुरानी यादों में ले जाता है।
गाने को आवाज तुषार जोशी और नीति मोहन ने दी है, जबकि बोल लवराज ने लिखे हैं। आकाशदीप सेनगुप्ता ने कंपोज किया है और बंगाली बोल गौरव चक्रवर्ती ने लिखे हैं।
सीरीज में जेसन शाह भी मौजूद हैं, जिन्होंने खूंखार जनरल डायर का किरदार निभाया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
For the hearts that believe in love, magic, and everything in between. ❤️#Maahiya Out Nowhttps://t.co/DCTBlvwbN6#TheRevolutionariesOnPrime, @PrimeVideoIN@nikkhiladvani @monishaadvani @madhubhojwani @sanjeevsanyal #EmmayEntertainment @PrimeVideoIN #BhushanKumar… pic.twitter.com/ex3H4lOLP5
— T-Series (@TSeries) September 4, 2026