मुख्यमंत्री विजय के बाद राजनीति में उतरेंगी तृषा कृष्णन? फैंस ने जयललिता जैसा दिया खिताब
क्या है खबर?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के बाद अभिनेत्री तृषा कृष्णन के राजनीति में आने की मांग उठी है। उनके चाहने वालों ने 'इलैया पुराची थलाइवी तृषा पेरावई' नाम का एक फोरम शुरू किया और उनकी तुलना पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता से की है। बता दें कि तमिलनाडु में जयललिता को 'पुराची थलैवी' (क्रांतिकारी नेता) के नाम से जाना जाता था। एक प्रेस रिलीज में समर्थकों ने उम्मीद जताई कि तृषा आगे चलकर विजय के साथ राजनीति में कदम रखेंगी।
उम्मीद
फैंस ने 'इलैया पुरात्ची थलाइवी' फोरम लॉन्च किया
'इलैया पुरात्ची थलाइवी' फोरम लॉन्च करते हुए संगठन के समन्वयक राजगोपाल ने तिरुनेलवेली में इसका आधिकारिक लोगो भी जारी किया।
उन्होंने कहा कि यह मंच किसी सत्ता लालच या राजनीतिक पद के लिए नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और जनकल्याण के कार्यों के लिए बनाया गया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि तृषा भी मुख्यमंत्री विजय के साथ मिलकर राजनीति में कदम रखेंगी, जिससे राज्य का बेहतर विकास हो सकेगा।
फिलहाल, तृषा की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Creating a political party for actress Trisha who done nothing good for People's.
— CULT CSK 🛡️❤️🔥 (@CultofTamizh) November 23, 2026
My TamilNadu in unreal downfall due to cinema 😔 pic.twitter.com/ABz8EuFOlj