Loading...
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी 'टॉक्सिक', पहले दिन के मुकाबले आधी भी नहीं हुई कमाई
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी 'टॉक्सिक', पहले दिन के मुकाबले आधी भी नहीं हुई कमाई

Aug 28, 2026
09:34 am

क्या है खबर?

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा कारोबार करते हुए कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। हालांकि, अगले ही दिन इसके कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। आलम यह रहा है कि पहले दिन हुई कमाई के मुकाबले दूसरे दिन का आंकड़ा आधा भी नहीं रहा। दूसरी ओर, इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।

कमाई

'टॉक्सिक' की कमाई में दूसरे दिन आई इतनी गिरावट

सैकनिल्क के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने रिलीज के दूसरे दिन (गुरुवार) 37.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

इसने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद कुल नेट कलेक्शन 138.75 करोड़ रुपये हुआ है।

इसमें हिंदी भाषा से 24.25 करोड़ और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं से 13.4 करोड़ रुपये का योगदान रहा।

विश्व स्तर पर फिल्म ने अब तक 190.10 कराेड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार कर लिया है। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया समेत कई सितारे मौजूद हैं।

अन्य फिल्में

'आवारापन 2' की कमाई में आई भारी गिरावट

इमरान की फिल्म 'आवारापन 2' इसी महीने 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और एक महीना पूरा करने से पहले इसकी कमाई में भारी गिरावट आनी शुरू हो गई है।

फिल्म ने 14वें दिन कुल 60 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि 13वें दिन इसने 90 लाख रुपये कमाए थे।

इस तरह फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 144.25 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 203.70 करोड़ कमाए हैं।

फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT