यश की 'टॉक्सिक' से लेकर 'लव एंड वॉर' तक, टल गई इन फिल्मों की रिलीज
क्या है खबर?
साल 2026 में कई बड़ी फिल्मों का इंतजार कर रहे दर्शकों को थोड़ी निराशा झेलनी पड़ी है। वजह है कि कई बॉलीवुड और पैन-इंडिया फिल्मों की रिलीज तारीख आगे बढ़ा दी गई है। कुछ फिल्में तो अब सीधे अगले साल ही सिनेमाघरों में आएंगी। आगे खिसकने वाली इन फिल्मों में सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। एक नजर उन बड़ी फिल्मों पर, जिनकी रिलीज तारीख बदल गई है।
#1 & #2
'ईथा' और 'टॉक्सिक'
श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। अब निर्माता दिनेश विजान ने तारीख आगे खिसकाने का फैसला लिया है। परियोजना से जुड़े सूत्रों का दावा है कि ये कदम 'टॉक्सिक' से बचने के लिए उठाया गया है, जो 26 अगस्त को रिलीज होगी।
दिलचस्प बात ये है कि यश की 'टॉक्सिक' भी पहले मार्च और फिर जून में रिलीज होनी थी। बाद में इसे अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
#3 & #4
'वन' और 'प्रहार'
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' पहले 28 अगस्त को रिलीज होनी थी। चूकि करोड़ों रुपये की लागत वाली 'टॉक्सिक' इसकी कमाई पर असर डाल सकती थी, इसलिए अब ये फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' पहले 7 अगस्त को आनी थी, लेकिन सनी देओल की 'बटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' (14 अगस्त) से बचने के लिए इसकी तारीख बदलने के आसार है।
#5 & #6
'नागजिला' और 'लव एंड वॉर'
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'लव एंड वॉर' भी 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी। ये पहले 2025 और फिर इस साल रिलीज होनी थी।
कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' भी 14 अगस्त को रिलीज हाेनी थी, जो अब 12 फरवरी, 2027 को सिनेमाघरों में आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता करण जौहर इसे जल्दबाजी में रिलीज नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि इसमें उच्च स्तर के VFX का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें समय की जरूरत होगी।