Loading...
'टॉक्सिक' के सुस्त प्रदर्शन ने यश की उम्मीदों पर फेरा पानी, OTT डील में भारी गिरावट
'टॉक्सिक' की OTT डील में भारी गिरावट

'टॉक्सिक' के सुस्त प्रदर्शन ने यश की उम्मीदों पर फेरा पानी, OTT डील में भारी गिरावट

Sep 07, 2026
12:02 pm

क्या है खबर?

कन्नड़ सिनेमा के अभिनेता यश की फिल्म 'टॉक्सिक' बड़ी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म समीक्षकों और दर्शकों से मिली नकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नतीजन, फिल्म फ्लॉप साबित होकर बॉक्स ऑफिस के आखिरी दौर में पहुंच गई है। इसका सबसे बड़ा असर फिल्म के डिजिटल अधिकारों की कीमत पर पड़ा है। हालिया खबरों के अनुसार, 'टॉक्सिक' को OTT प्लेटफॉर्म से सिर्फ 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मिला है।

OTT अधिकार

'टॉक्सिक' को नहीं मिल रहा मनमुताबिक प्रस्ताव

बॉलीवुड हंगामा से एक सूत्र ने कहा, "टॉक्सिक' टीम को एक प्रमुख प्लेटफॉर्म से 150 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, लेकिन टीम की मांग इससे कहीं ज्यादा, 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा थी। यश को भरोसा था कि फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर कमाई करेगी और इससे OTT पर इसके बिकने की कीमत 200 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच जाएगी। लेकिन नतीजे बिलकुल उलट हैं, क्योंकि डिजिटल प्लेटफॉर्म अधिकारों के लिए मात्र 30 करोड़ की पेशकश कर रहे हैं।"

योजना

OTT पर नए संस्करण के साथ आएगी 'टॉक्सिक'

सूत्र ने आगे कहा, "निर्माता अब डिजिटल संस्करण के लिए पूरी तरह से नया संपादन करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे मौजूदा बजट से ज्यादा कमाई हो सके। नुकसान को कम करने के तरीकों पर बातचीत चल रही है, जिनमें से एक OTT के लिए नया संस्करण बनाना भी है।"

बता दें, 'टॉक्सिक' भारत में अब तक 245.75 करोड़ रुपये कमा पाई है, जबकि बजट 500 करोड़ रुपये है।

कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और नयनतारा भी इसका हिस्सा हैं।

ADVERTISEMENT