Loading...
सेंसर बोर्ड की अग्निपरीक्षा में पास हुई 'टॉक्सिक', यश की फिल्म को मिला ये प्रमाणपत्र
'टॉक्सिक' की रिलीज का रास्ता साफ

सेंसर बोर्ड की अग्निपरीक्षा में पास हुई 'टॉक्सिक', यश की फिल्म को मिला ये प्रमाणपत्र

Aug 14, 2026
09:58 am

क्या है खबर?

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। ये अगले हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्माताओं ने कुछ दिन पहले इस एक्शन-थ्रिलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के हवाले किया था। बोर्ड ने हरी झंडी दिखाते हुए फिल्म को प्रमाणपत्र के साथ पास कर दिया है। प्रमाणन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बहुप्रतीक्षित 'टॉक्सिक' की कुल अवधि का खुलासा भी हो चुका है।

प्रमाणपत्र

'टॉक्सिक' को देखने के लिए 18 साल से ऊपर होना जरूरी

खबरों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' को 13 अगस्त, 2026 को बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रमाणित किया गया था।

सेंसर बोर्ड ने इसे 'A' प्रमाणपत्र देकर पास किया है, जिसका मतलब है कि फिल्म केवल वयस्कों के लिए होगी। इसे देखने के लिए 18 साल या उससे अधिक उम्र होना जरूरी होगा।

प्रमाणपत्र के अनुसार, फिल्म की भाषा कन्नड़ और इसकी प्रमाणित लंबाई 194.12 मिनट यानी यह 3 घंटे 14 मिनट और 12 सेकंड है।

फिल्म

लंबे वक्त से टलती आ रही थी यश की फिल्म

गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित 'टॉक्सिक' पहले 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली थी। ऐसा माना गया कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से टकराव से बचने के लिए इसे जून, 2026 में शिफ्ट किया गया।

हालांकि, फिल्म जून में भी रिलीज नहीं हुई और अब यह 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है।

इसमें यश के अलावा, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार भी मुख्य किरदारों में मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT