NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: OTT पर मौजूद आशुतोष गोवारिकर की ये बेहतरीन फिल्में जरूर देखें
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: OTT पर मौजूद आशुतोष गोवारिकर की ये बेहतरीन फिल्में जरूर देखें
    आशुतोष गोवारिकर की टॉप रेटेड फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@agppl)

    जन्मदिन विशेष: OTT पर मौजूद आशुतोष गोवारिकर की ये बेहतरीन फिल्में जरूर देखें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 15, 2023
    07:30 am

    क्या है खबर?

    आशुतोष गोवारिकर बॉलीवुड के जानेमाने निर्माता-निर्देशक हैं। वह खासतौर से अपनी पीरियड ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

    आशुतोष की चर्चा अपनी फिल्मों के लिए महंगे सेट बनवाने के लिए भी होती है, जिससे वह पुराने दौर को करीब से करीब दिखा सकें।

    आशुतोष का जन्म 15 फरवरी, 1964 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था।

    नजर डालते हैं उनकी टॉप रेटिंग वाली फिल्मों पर जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं।

    #1

    स्वदेश 

    गोवारिकर की फिल्म 'स्वदेश' 2004 में आई थी। फिल्म में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। गोवारिकर ने इस फिल्म का निर्देशन और लेखन किया है।

    यह फिल्म एक ऐसे वैज्ञानिक की कहानी है, जो नासा में काम करता है। वह अपने गांव आकर बिजली बनाता है।

    इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजने की मांग हुई थी।

    फिल्म को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है। देशभक्ति से सजी यह बेहतरीन फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #2

    लगान

    यह फिल्म 15 जून, 2001 को रिलीज हुई थी।

    आमिर खान और ग्रेसी सिंह के अभिनय से सजी यह फिल्म ऑस्कर की रेस में शामिल हुई थी।

    कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान गोवारिकर को स्लिप डिस्क की समस्या हो गई थी और उन्होंने कई दिन तक फिल्म का निर्देशन बिस्तर पर लेटे-लेटे किया था।

    यह बेहतरीन पीरियड ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। IMDb पर फिल्म की 8.1 रेटिंग है।

    #3

    जोधा अकबर

    ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोधा अकबर' 2008 में आई थी

    आशुतोष गोवारिकर की 'जोधा-अकबर' एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी, जिसमें मुगल बादशाह अकबर और हिंदू राजकुमारी जोधा की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।

    फिल्म के सेट पर गोवारिकर ने बहुत खर्च किया था ताकि 1500 ईसवी के भारत को पर्दे पर अच्छे से दिखाया जा सके।

    इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.5 है। इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #4

    मोहेंजो दारो

    2016 में आई इस पीरियड ड्रामा फिल्म में ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    फिल्म की कहानी 2016 ई.पू. में मोहेंजो दारो की एक प्रेम कहानी पर आधारित थी।

    फिल्म के लिए एक भव्य सेट तैयार किया गया था। हालांकि, यह फिल्म गोवारिकर की अन्य फिल्मों की तरह न तो कमाई कर सकी, न समीक्षकों द्वारा पसंद की गई।

    IMDb पर इस फिल्म की 5.6 रेटिंग है। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #5

    पानीपत

    गोवारिकर ने अपनी इस फिल्म में 1971 की पानीपत की लड़ाई को पर्दे पर उतारा है।

    2019 की इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    इस फिल्म में भी पानीपत की लड़ाई को दिखाने के लिए भव्य सेट तैयार किया गया था।

    हालांकि कुछ समय पहले ही आईं 'पद्मावत' और 'केसरी' जैसी पीरियड ड्रामा फिल्मों के आगे यह फिल्म फीकी रह गई।

    5.2 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आशुतोष गोवारिकर
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    आशुतोष गोवारिकर

    आमिर खान ने ठुकरा दी थी 'लगान', जानिए फिल्म से जुड़ी ऐसी ही दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    ये हैं बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में इस्तेमाल हुए पांच सबसे महंगे सेट संजय लीला भंसाली
    क्या आप जानते हैं? शाहरुख खान ठुकरा चुके हैं इन बड़ी फिल्मों के ऑफर शाहरुख खान
    आमिर खान की 'लगान' को 20 साल पूरे, जानिए फिल्म से जुड़ीं अनसुनी बातें मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    काजोल ने उनके रंग को लेकर सवाल पूछने वालों को दिया मजेदार जवाब काजोल
    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को सोमवार तक आर्थर रोड जेल भेजा गया राखी सावंत
    कृति सैनन कितनी पढ़ी लिखी हैं? जानिए 'शहजादा' अभिनेत्री के बारे में जरुरी बातें कृति सैनन
    बचपन में खो गए थे 'शहजादा' के अभिनेता कार्तिक आर्यन शहजादा फिल्म

    जन्मदिन विशेष

    सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन: असल में कैसे बनी थी 'सिडनाज' की जोड़ी? सिद्धार्थ शुक्ला
    जन्मदिन विशेष: युवराज सिंह के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स युवराज सिंह
    जन्मदिवस: राज से लेकर रणबीर तक, जानिए कपूर खानदान के सदस्यों के बारे में राज कपूर
    जन्मदिन विशेष: जॉन अब्राहम इन फिल्मों में आएंगे नजर, कॉमेडी और साइंस फिक्शन भी शामिल जॉन अब्राहम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025