NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: फरहान अख्तर की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिन्हें OTT पर देख सकते हैं आप
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: फरहान अख्तर की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिन्हें OTT पर देख सकते हैं आप
    ये हैं फरहान अख्तर की टॉप-5 फिल्में

    जन्मदिन विशेष: फरहान अख्तर की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिन्हें OTT पर देख सकते हैं आप

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 09, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    फरहान अख्तर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता, निर्माता-निर्देशक और लेखक हैं।

    वह अपनी प्रेरक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

    9 जनवरी को फरहान अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    जीवन के प्रति प्रेरणा से भरी उनकी फिल्में कभी पुरानी नहीं लगतीं।

    आज हम आपको फरहान की IMDb की टॉप रेटिंग वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं।

    #1

    भाग मिल्खा भाग

    2013 में रिलीज हुई 'भाग मिल्खा भाग' बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    यह फिल्म लोकप्रिय एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक है, जिसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया था। यह मिल्खा के संघर्ष और ओलंपिक में उनकी जीत से सफर की कहानी है।

    खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए सोनम कपूर ने सिर्फ 11 रुपये फीस ली थी।

    फिल्म की IMDb 8.2 है। यह डिज्नी+हॉस्टार पर मौजूद है।

    #2

    जिंदगी न मिलेगी दोबारा

    प्रेरक फिल्मों की बात हो और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता।

    इस रोड ट्रिप आधारित फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ और कल्कि केकला ने अहम भूमिका निभाई थी।

    2011 में आई इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था।

    फिल्म एक सफर के बहाने जिंदगी जीने के नए नजरिए को दिखाती है।

    8.2 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #3

    रॉक ऑन

    इस फिल्म में फरहान के साथ अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में थे।

    फिल्म का प्लॉट संगीत के साथ-साथ दोस्ती पर आधारित है। यह कुछ दोस्तों की कहानी है, जो अपना म्यूजिक बैंड बनाना चाहते थे, लेकिन आपसी तनाव के कारण सभी अलग हो जाते हैं और जिंदगी के आम ढर्रे पर चलने लगते हैं।

    ये सभी दोस्त 10 साल बाद इत्तेफाक से फिर मिलते हैं।

    नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को IMDb पर 7.7 स्टार मिले हैं।

    #4

    लक बाई चांस

    यह फिल्म 2009 में आई थी और इसका लेखन और निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

    इस फिल्म में फरहान के साथ कोंकणा सेन शर्मा, ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया और संजय कपूर जैसे सितारे नजर आए हैं।

    फिल्म में फरहान ने एक स्ट्रगलिंग एक्टर की भूमिका निभाई है। एक दिन उसे एक फिल्म में लीड रोल मिल जाता है और वह अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं कर पाता है।

    IMDb पर फिल्म की 7.1 रेटिंग है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।

    #5

    वजीर

    यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में फरहान के साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।

    इनके अलावा फिल्म में नील नितिन मुकेश, मानव कौल और अदिति राव हैदरी भी नजर आए।

    फिल्म में फरहान एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं और अमिताभ बच्चन एक बुजुर्ग चेस ग्रैंडमास्टर की भूमिका में। ये दोनों इत्तेफाक से मिलते हैं और कहानी में एक रोचक ट्विस्ट आता है।

    IMDb पर इस फिल्म की 7.1 रेटिंग है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फरहान अभिनेता के साथ ही एक सफल निर्माता और लेखक भी हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट बॉलीवुड की बेहरीन फिल्में और वेब सीरीज बना चुकी है। साथ ही फरहान फिल्म लेखक भी हैं। लोगों को उनकी लिखी 'डॉन' के तीसरे भाग का इंतजार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फरहान अख़्तर
    जन्मदिन विशेष
    IMDb
    सोनम कपूर

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    फरहान अख़्तर

    फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' को बॉयकॉट करने की मांग, लगा 'लव जिहाद' फैलाने का आरोप मनोरंजन
    'तूफान' रिव्यू: अज्जू की भाईगिरी से अजीज की बॉक्सिंग तक, बेमिसाल है फरहान का हर पंच मनोरंजन
    पहले सप्ताह में अमेजन प्राइम की सबसे अधिक देखी जाने वाली हिन्दी फिल्म बनी 'तूफान' बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए सोनम कपूर ने ली थी केवल 11 रुपये फीस सोनम कपूर

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: ब्रेट ली के अहम रिकॉर्ड्स, जो आपको जरूर जानने चाहिए ब्रेट ली
    विवेक अग्निहोत्री ने की 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा, अगले साल आएगी फिल्म विवेक अग्निहोत्री
    जन्मदिन विशेष: जानिए फिल्ममेकर बोनी कपूर से जुड़ी रोचक बातें बोनी कपूर
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर आदित्य रॉय कपूर

    IMDb

    IMDb पर दुनिया की चौथी सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज बनी 'द फैमिली मैन 2' OTT प्लेटफॉर्म
    'कोटा फैक्ट्री' से 'गुल्लक' तक, IMDb पर भारत के टॉप 10 शोज में छह TVF के मनोरंजन
    कृति सेनन की 'मिमी' बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' बनी IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली हिन्दी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    सोनम कपूर

    इस तरह बॉलीवुड मना रहा गणेश चतुर्थी, कंगना-अर्जुन सहित कई सितारों ने फैन्स को दी बधाई बॉलीवुड समाचार
    सोनम कपूर ने नेपोटिज्म पर की बात, पापा अनिल को लेकर कही यह बड़ी बात करण जौहर
    कल रिलीज़ होंगी ये तीन बड़ी फिल्में, जानें किसमें क्या है खास बॉलीवुड समाचार
    #TheZoyaFactorReview: दुलकर सलमान ने किया इंप्रेस, जानिए कैसी है सोनम कपूर की फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025