Loading...
'ड्यून: पार्ट 3' के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, IMAX में तहलका मचाने आएगी फिल्म
जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म 'ड्यून: पार्ट 3'

'ड्यून: पार्ट 3' के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, IMAX में तहलका मचाने आएगी फिल्म

Oct 21, 2026
10:35 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'ड्यून: पार्ट 3' इस साल सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। डेनिस विलेन्यूव द्वारा निर्देशित इस साइंस फिक्शन और एक्शन-थ्रिलर महाकाव्य के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। इसे भारत समेत दुनियाभर में थिएटर और IMAX स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में टिमोथी चालमेट, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया और जेसन मोमोआ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ्रैंक हरबर्ट के लोकप्रिय उपन्यास 'ड्यून मसीहा' पर आधारित होगी।

रिलीज

शाहरुख की 'किंग' से सामना करने आएगी 'ड्यून: पार्ट 3'

फिल्म में टिमोथी अपने चर्चित किरदार 'पॉल एट्रीडेस' के रूप में वापसी करेंगे, जो 'ड्यून' (2021) और 'ड्यून: पार्ट टू' (2024) का हिस्सा भी रहे हैं।

इसी साल फिल्म से उनकी पहली झलक आई थी, जिसमें उनका उग्र अवतार कहानी में एक नए रोमांच का संकेत देता है। यह फिल्म इस सिनेमाई सफर का अंतिम और निष्कर्ष भाग होगी।

'ड्यून: पार्ट 3' 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका सामना शाहरुख खान की 'किंग' (क्रिसमस) से होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT