टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद टीम ने जारी किया पहला बयान, किसे दी कानूनी चेतावनी?
क्या है खबर?
टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना के बाद उनकी टीम ने पहला आधिकारिक बयान सोशल मीडिया पर जारी किया है। टीम ने उन लोगों के खिलाफ कानूनी चेतावनी जारी की जो अभिनेता से जुड़ी फर्जी और AI-निर्मित सामग्री फैला रहे हैं। बयान में स्पष्ट किया गया कि टाइगर ने घटनाक्रम को लेकर कोई प्रतिक्रिया या वीडियो जारी नहीं किया है। इसके बावजूद उनसे जुड़ी मनगढ़ंत कहानियां और स्क्रिप्टेड बातें फैलाई जा रही हैं।
चेतावनी
"पैसे कमाने के लिए गलत बातों को न फैलाएं"
टीम ने अपने बयान में लिखा, 'हम ऐसी सामग्री का समर्थन नहीं करते और न इससे हमारा लेना-देना है। हम मीडिया आउटलेट्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पेजों से आग्रह करते हैं कि वह जिम्मेदारी से, कुछ भी प्रकाशित करने से पहले पुष्टि करें। सिर्फ पैसे कमाने के लिए गलत जानकारी न फैलाएं।'
उन्होंने चेतावनी दी कि जो व्यक्ति या पेज ऐसी अपुष्ट सामग्री फैलाता पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनकी इन मामलों पर नजर है।
अपील
"सिर्फ सत्यापित सामग्रियों पर भरोसा करें"
टीम ने अनुरोध किया कि कोई भी जानकारी साझा करने से पहले अभिनेता के आधिकारिक चैनलों से पुष्टि करें।
उन्होंने लिखा, 'हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे सिर्फ टाइगर और उनकी आधिकारिक टीम की ओर से दी गई सत्यापित सामग्रियों पर ही विश्वास करें।'
बता दें, टाइगर 18 अक्टूबर की शाम मुंबई में फुटबॉल खेलकर अपने घर लौट रहे थे। उसी वक्त कुछ बदमाशों ने उनकी कार पर गोलीबारी की। इस हादसे में उनका ड्राइवर जख्मी हो गया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
FIRST OFFICIAL STATEMENT FROM TEAM TIGER SHROFF#TigerShroff pic.twitter.com/uOWZPgc4kf
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) October 20, 2026