Loading...
टाइगर श्रॉफ का बयान- गहरे सदमे में हूं, मेरी किसी से दुश्मनी नहीं; फिर हमला क्यों?
टाइगर श्रॉफ ने दर्ज कराया बयान

टाइगर श्रॉफ का बयान- गहरे सदमे में हूं, मेरी किसी से दुश्मनी नहीं; फिर हमला क्यों?

Oct 25, 2026
11:52 am

क्या है खबर?

मुंबई में 18 अक्टूबर को हुए जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद क्राइम ब्रांच ने टाइगर श्रॉफ का बयान दर्ज कर लिया है। फुटबॉल ग्राउंड में जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय हुए इस हमले में टाइगर बाल-बाल बचे थे, जबकि उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। कांच के टुकड़ों और बारूद से घायल हुए टाइगर ने पुलिस को बताया कि वो अभी तक इस खौफनाक घटना के सदमे से उबर नहीं पाए हैं।

बयान

"मुझ पर जानलेवा हमला कौन करना चाहेगा?"

NDTV के मुताबिक, टाइगर ने क्राइम ब्रांच की टीम को बताया कि वो अब भी गहरे सदमे में हैं और इस वक्त कुछ नहीं बोलना चाहते।

उन्होंने पूछा, "मुझ पर इतना जानलेवा हमला कौन और क्यों करना चाहेगा? मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है... फिर मुझ पर हमला क्यों हुआ?"

18 अक्टूबर को तीन हमलावरों ने टाइगर की कार पर गोलियां चलाईं। करीब से हमला करने की कोशिश के दौरान बंदूक जाम हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

शिकंजा

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

टाइगर की कार पर हुई फायरिंग के मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

शुरुआती 3 आरोपियों में हरियाणा का 17 वर्षीय युवक फूल सिंह, बिहार के बेगूसराय निवासी 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत निवासी 18 वर्षीय रेहान शामिल हैं, वहीं, 11वें आरोपी प्रांजल ठाकरान को इंदौर से पकड़ा गया है।

उस पर हमले में इस्तेमाल हथियारों में से एक की आपूर्ति का आरोप है।

ADVERTISEMENT

दावा

सलमान खान की तारीफ करना पड़ा भारी?

टाइगर पर फायरिंग के मामले में पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने दावा किया कि हमले की वजह 2022 में सलमान खान की तारीफ करना था।

फिल्म 'हीरोपंती 2' के प्रमोशन के दौरान टाइगर ने कहा था कि बॉलीवुड में असली टाइगर सलमान खान हैं और उनके सामने वो खुद को बिल्ली मानते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग इसी टिप्पणी से नाराज था। हालांकि, पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT