टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद सामने आईं नई तस्वीरें, बिना पट्टी के दिखे अभिनेता
क्या है खबर?
अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मुंबई में एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकलते समय टाइगर पर गोलियां चलाई गई थीं। हालांकि, अभिनेता सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके दाहिने हाथ पर बारूद से जलने के निशान आए थे। वहीं अब महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर से मुलाकात की और इसकी तस्वीरें भी साझां की, जिसमें टाइगर बिना पट्टियों के नजर आए।
राहत
टाइगर की तस्वीरें देख फैंस ने ली राहत की सांस
आशीष ने टाइगर के साथ फोटो साझा करते हुए साथ लिखा, "जुहू में हुई दुर्भाग्यपूर्ण गोलीबारी की घटना के बाद, मैं टाइगर से मिलने गया और उनका हाल-चाल जाना। हमारे समाज में हिंसा की ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और उन्हें हिम्मत मिले, यही प्रार्थना करता हूं।"
टाइगर की इन तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Visited Tiger Shroff and enquired about his well-being following the unfortunate firing incident in Juhu. Such acts of violence have no place in our society.
— Adv. Ashish Shelar - ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) October 20, 2026
Wishing him strength and a speedy recovery.
.............
अभिनेता टायगर श्रॉफ यांच्यावर जुहू येथे झालेल्या गोळीबाराच्या… pic.twitter.com/3xVebw6WFa
मुलाकात
एकनाथ शिंदे ने भी की थी टाइगर से मुलाकात
गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी टाइगर से मुलाकात की थी।
टाइगर के घर पर हुई इस मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, जिनमें टाइगर बिना शर्ट के नजर आए और उन्होंने अपनी पट्टियां दिखाईं।
टाइगर के साथ अपनी मुलाकात के बाद, शिंदे ने इस हमले की निंदा की थी और इसे बेहद चिंताजनक बताया था। बता दें टाइगर पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।