टाइगर गोलीबारी मामले में रणबीर कपूर के घर की रेकी की खबर, फैंस की बढ़ी चिंता
क्या है खबर?
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की घटना ने सबको चौंका दिया है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर ही एकमात्र निशाना नहीं थे। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी ने कथित तौर पर मुंबई के बांद्रा इलाके में रणबीर कपूर के घर की भी रेकी की थी। इन खबरों ने 'रामायण' अभिनेता के फैंस को चिंतित कर दिया है।
मांग
फैंस कर रहे रणबीर की कड़ी सुरक्षा की मांग
रणबीर इन दिनों 'रामायण' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में रणबीर के फैंस उनके लिए कड़ी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
जहां एक फैन ने ट्वीट किया, 'रणबीर पिछले 3-4 दिनों से असहज हैं और यह दिख रहा है। मुंबई पुलिस ने उन्हें केस की पूरी जानकारी दे दी होगी। वह यकीनन आलिया भट्ट, राहा और अपनी मां को लेकर चिंतित होंगे। अब और प्रमोशन करने की कोई जरूरत नहीं है रणबीर, बस अपने परिवार के साथ रहें।'
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
RK is Nervous and Uncomfortable since last 3-4 days and it's literally visible. Mumbai Police must've informed him about the details of the case.
— RK🐰 (@rksbunny) October 22, 2026
He must be worried about Alia Raha and his Mother.
No need to Promote anymore RK just Stay with your Family! pic.twitter.com/onZW5lpEjV
प्रार्थना
फैंस ने की रणबीर के सुरक्षित रहने की प्रार्थना
दूसरे फैन ने ट्वीट किया, 'अभी और प्रमोशन या लोगों के बीच में आने की कोई जरूरत नहीं है। उनकी सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। कृपया उन्हें जितनी हो सके, उतनी कड़ी सुरक्षा दें।'
वहीं तीसरे फैन ने लिखा, 'हमेशा अच्छे लोगों के साथ ही ऐसा क्यों होता है? रणबीर खुशी और शांति के हकदार हैं, डर के नहीं। प्रमोशन को छोड़िए, उनकी सुरक्षा सबसे ज्यादा मायने रखती है। प्रार्थना है कि वह सुरक्षित रहें।'
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
THERE IS NO NEED FOR ANY MORE PROMOTIONS OR PUBLIC APPEARANCES RIGHT NOW. HIS SAFETY MATTERS MORE THAN ANYTHING ELSE!!!!! GIVE HIM THE TIGHTEST SECURITY POSSIBLE PLEASE
— rambir kapoor era (@premkinaiyyaaa) October 21, 2026
जानकारी
कब रिलीज होगी रणबीर की फिल्म 'रामायण'?
रणबीर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर के साथ-साथ साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर, विवेक ओबेरॉय और रवि दुबे जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं।