LOADING...
'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां होगा प्रीमियर

'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां होगा प्रीमियर

Jun 01, 2026
02:41 pm

क्या है खबर?

संचिता बसु और धवल ठाकुर की चर्चित वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। निर्माताओं ने ट्रेलर जारी करते हुए इसकी रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। सीरीज का निर्देशन श्रद्धा पासी जयराथ ने किया है, जो पहले सीजन के निर्देशन की जिम्मेदारी भी उठा चुकी हैं। वहीं निर्माण बॉम्बे शो स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। जियोहॉटस्टार पर आ रही सीरीज में संचिता और धवल अपने-अपने किरदारों में वापसी करेंगे।

रिलीज

इसी महीने OTT पर लौटेगी शानविका और कुलदीप की कहानी

ट्रेलर की शुरुआत शानविका (संचिता) और कुलदीप (धवल) की पुरानी प्रेम-कहानी की यादों से होती है। आगे दिखाते हैं कि शानविका अपने पिता और पति को खो चुकी है। पश्चाताप और न्याय के लिए वह कानून अपने हाथ में लेना चाहती है। इस बार कहानी और ज्यादा धमाकेदार, डार्क और इंटेंस होगी। पिछला सीजन जहां धोखे पर आधारित था, वहीं आगामी सीजन बदला, राजनीति और पावर गेम को दिखाएगा। सीरीज का प्रीमियर 19 जून को जियोहॉटस्टार पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement