इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और सीरीज, जानें कब और कहां देखें
क्या है खबर?
29 जून से 5 जुलाई तक का सप्ताह OTT दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। इस दौरान कई नई कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा और सस्पेंस वाली फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी। इसमें 'प्रीतम एंड पेड्रो' से लेकर 'ऑब्सेशन' तक कई चर्चित नाम शामिल हैं। ऐसे में आइए देखते हैं इस सप्ताह OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी सूची।
#1, #2 & #3
'तव्वई', 'सुपर सब्बू' और 'प्रीतम एंड पेड्रो'
हिंदी हॉरर फिल्म 'तव्वई' को आप 29 जून से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसमें अर्पित रांका और मनोज जोशी अहम भूमिका में हैं। तेलुगु वेब सीरीज 'सुपर सब्बू' 2 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। इसमें संदीप किशन और मिथिला पालकर जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' 3 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इसमें अरशद वारसी और वीर हिरानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
#4, #5 & #6
'जूही मुई', 'सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट' सीजन 3 और 'ऑब्सेशन'
'जूही मुई' 29 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें 'बिग बॉस 18' से लोकप्रिय हुईं ईशा सिंह ऑटिज्म से प्रभावित असाधारण प्रतिभाशाली युवती की भूमिका में दिखाई देंगी। कॉमेडी शो 'सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट' का तीसरा सीजन 2 जुलाई को आने वाला है। नेटफ्लिक्स पर आने वाले इस शो में आप प्रतियोगियों को अजीबोगरीब चुनौतियों से गुजरते हुए देखेंगे। करी बार्कर की 'ऑब्सेशन' 29 जून से भारत में स्ट्रीम होगी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।