NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोई 20 तो कोई 25, कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए ये मशहूर सितारे
    अगली खबर
    कोई 20 तो कोई 25, कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए ये मशहूर सितारे
    कम उम्र में गई इन सितारों की जान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@_tunisha.sharma_)

    कोई 20 तो कोई 25, कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए ये मशहूर सितारे

    लेखन नेहा शर्मा
    May 18, 2024
    03:28 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म और टीवी जगत के ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने शोहरत और बुलंदी तो छुई, लेकिन उनकी जिंदगी ज्यादा दिनों की नहीं थी।

    कई ऐसे सितारे रहे, जाे कम उम्र में दुनिया छोड़ गए और जिनके अचानक चले जाने से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया। उनकी मौत पर आम से लेकर खास हर कोई रोया।

    आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों के बारे में बता रहे हैं, जो कम उम्र में काल के गाल में समा गए।

    #1

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत ने न सिर्फ छोटे पर्दे पर अपनी धाक जमाई थी, बल्कि बड़े पर्दे पर अपना खूब जादू बिखेरा था।

    वह अपने एक्टिंग करियर में लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, लेकिन इंडस्ट्री का यह चमकता हुआ सितारा बहुत जल्दी टूट गया और इस दुनिया से रूख्सत हो गया।

    14 जून, 2020 को वो अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत महज 34 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए।

    #2 और #3

    जिया खान और प्रत्युषा बनर्जी

    अभिनेत्री जिया खान ने 25 की उम्र में 3 जून, 2013 को अपने जुहू स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'निशब्द' से की थी।

    उधर धारावाहिक 'बालिका वधू' से लोकप्रिय प्रत्युषा बनर्जी ने जिंदगी से हार मान कर मौत को गले लगा लिया। प्रत्युषा ने महज 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 1 अप्रैल, 2016 को अपने घर पर फांसी लगा ली थी।

    #4 और #5

    दिव्या भारती और स्मिता पाटिल

    दिव्या भारती ने बहुत ही कम समय में बड़ी पहचान हासिल कर ली थी। हालांकि, दुर्भाग्यवश महज 19 साल की उम्र में वह दुनिया से चल बसीं। कहा जाता है कि वह अपने घर की बालकनी से नीचे गिर गई थीं।

    उधर स्मिता पाटिल का निधन 31 की उम्र में हुआ था। दरअसल, अपने छोटे बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद हुईं शारीरिक जटिलताओं के चलते 15 दिनो के अंदर 13 दिसंबर, 1986 में अभिनेत्री दुनिया छोड़ गईं।

    #6 और #7

    तुनिषा शर्मा और वैशाली ठक्कर

    'अलीबाबा' से मशहूर हुईं अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 20 की उम्र में अपने इसी शो के सेट पर आत्महत्या की थी।

    'ससुराल सिमर का' की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने 30 साल की उम्र में अपना जीवन खत्म कर दिया था। उनका शव उनके घर में फंदे से लटका मिला था।

    वैशाली अपने पीछे 8 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़कर गई थीं। वैशाली को पड़ोस में रहने वाला एक लड़का परेशान कर रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

    जानकारी

    आदित्य सिंह राजपूत और वैभवी मर्चेंट

    32 साल के टीवी अभिनेता और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत 2022 में हुई थी। मुंबई स्थित उनके घर के बाथरूम में उनकी लाश मिली थी। उधर 32 साल की अभिनेत्री वैभवी मर्चेंट की जान पिछले ही साल सड़क हादसे में गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी जगत की खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: क्या बांग्लादेश में दोबारा होगा तख्तापलट, मोहम्मद यूनुस और सेना के बीच क्या विवाद है? बांग्लादेश
    रवीना टंडन दाे दशक बाद तमिल सिनेमा में लौटीं, विजय एंटनी की 'लॉयर' में जमाएंगी धाक रवीना टंडन
    कर्नाटक: हावेरी में गैंगरेप के 7 आरोपियों को मिली जमानत, विजय जुलूस निकाला कर्नाटक
    राइजिंग नॉर्थईस्ट समिट: पूर्वोत्तर में रिलायंस 75,000 और अडाणी 50,000 करोड़ रुपये करेगी निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज

    टीवी जगत की खबरें

    मशहूर टीवी अभिनेत्री सुरभि चंदना ने रचाई बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी टीवी शो
    सुरभि चंदना और करण शर्मा की शादी की तस्वीरें आई सामने, यहां देखें सेलिब्रिटी की शादी
    अभिनेत्री डॉली सोही का निधन, 1 दिन पहले हुई थी बहन और एक्ट्रेस अमनदीप की मौत टीवी शो
    एल्विश यादव पर यूट्यूबर मैक्सटर्न को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, जानिए मामला एल्विश यादव

    बॉलीवुड समाचार

    मनोज बाजपेयी की बेटी ने 3 बार देखी है फिल्म 'बंदा', अभिनेता ने खुद किया खुलासा  मनोज बाजपेयी
    अनुराग कश्यप ने फिर किया फिल्म 'एनिमल' का समर्थन, 'बड़े मियां छोटे मियां' को बताया 'फर्जी' अनुराग कश्यप
    'चंदू चैंपियन' से कार्तिक आर्यन की पहली झलक आई सामने, लिखा- चैंपियन आ रहा है...  कार्तिक आर्यन
    'डबल इस्मार्ट' का दमदार टीजर रिलीज, आमने-सामने नजर आए राम पोथिनेनी और संजय दत्त  संजय दत्त

    सेलिब्रिटी की मौत

    'फ्रेंड्स' के 'चैंडलर बिंग' मैथ्यू पेरी का सफरनामा, नशे के चलते चली गई थी याददाश्त हॉलीवुड समाचार
    'फ्रेंड्स' अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट, सामने आई शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट  हॉलीवुड समाचार
    तमिल अभिनेता जूनियर बलैया का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'धूम' के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन, सुबह की सैर के दौरान पड़ा दिल का दौरा बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में नए दावे के बीच रिया चक्रवर्ती के पोस्ट ने खींचा ध्यान रिया चक्रवर्ती
    सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग मुंबई पुलिस
    सुशांत सिंह राजपूत की जिस फ्लैट में हुई थी मौत, उसे ढाई साल बाद मिला किराएदार बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025