NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रिंस नरुला-युविका चौधरी समेत 'बिग बॉस' के इन कपल्स ने रचाई शादी
    मनोरंजन

    प्रिंस नरुला-युविका चौधरी समेत 'बिग बॉस' के इन कपल्स ने रचाई शादी

    प्रिंस नरुला-युविका चौधरी समेत 'बिग बॉस' के इन कपल्स ने रचाई शादी
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 09, 2022, 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    प्रिंस नरुला-युविका चौधरी समेत 'बिग बॉस' के इन कपल्स ने रचाई शादी
    'बिग बॉस' के इन कपल्स ने रचाई शादी (फोटो: इंंस्टाग्राम/@princenarula)

    'बिग बॉस 16' की शुरुआत कलर्स चैनल पर हो चुकी है। शो के इस सीजन में भी दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। 'बिग बॉस' एक ऐसा शो रहा है, जिसमें प्यार और ग्लैमर का तड़का देखने को मिला है। इस शो के घर में कइयों का प्यार परवान चढ़ा। कई सेलेब्स के प्यार को मंजिल भी मिली। आइए 'बिग बॉस' के उन कपल्स पर नजर डालते हैं, जो शादी के रिश्ते में बंध चुके हैं।

    प्रिंस नरुला और युविका चौधरी

    प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की मुलाकात 2015 में 'बिग बॉस 9' के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों एक साथ हैं। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, उनके रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव भी आया। दोनों के बीच अनबन की खबरें भी आई थीं। इन दोनों ने 2018 में शादी की थी। बता दें कि प्रिंस ने 'बिग बॉस 9' की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    सारा खान और अली मर्चेंट

    सारा खान और अली मर्चेंट की जोड़ी ने शो में खूब धमाल मचाया था। 'बिग बॉस 4' में एंट्री करने से पहले दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जब शो में अली ने सारा को प्रपोज किया, तो दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। सारा और अली नेशनल टेलीविजन पर शादी करने वाला 'बिग बॉस' का पहला कपल था। हालांकि, शादी के दो महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

    किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

    किश्वर मर्चेंट और सुयश राय 'बिग बॉस 9' में साथ दिखे थे। शो में दाखिल होने से पहले ही दोनों रिलेशनशिप में थे। उनकी मुलाकात 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी', जहां सुयश अपने दोस्तों से मिलने जाते थे। 'बिग बॉस' में दोनों ने अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का ध्यान खींचा था। कई सालों तक डेट करने के बाद कपल ने 2018 में शादी कर ली थी।

    रोशेल राव और कीथ सीक्वेरा

    रोशेल राव और कीथ सीक्वेरा को 'बिग बॉस' के नौवें सीजन में काफी लोकप्रियता मिली। शो में दोनों की प्यार भरी केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। इन दोनों ने 2018 में अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। ये दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे कि लिए प्यार का इजहार करते रहते हैं। कीथ ने एक इंटरव्यू में पिछले साल कहा था, "मैं विश्वास कर पा रहा हूं कि हमारी शादी को तीन साल हो चुके हैं।"

    मोनालिसा और विक्रांत सिंह

    खूबसूरती के मामले में मोनालिसा बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। भोजपुरी जगत में काफी नाम कमाने के बाद उन्होंने 'बिग बॉस 10' में एंट्री की थी। खास बात यह है कि इस शो में ही उन्हें अपने जीवन का हमसफर मिला। मोनालिसा ने शो में ही अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह के साथ शादी रचाई थी। कहा जाता है कि दस सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने सात फेरे लिए थे।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'बिग बॉस' में लोगों को पता चला था कि रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला एक-दूसरे को तलाक देने वाले थे। कहा जाता है कि शो में आने के बाद उनकी शादी टूटने से बच गई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बिग बॉस
    प्रिंस नरुला
    युविका चौधरी

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    एजाज खान और पवित्रा पूनिया ने कर ली सगाई, सामने आईं तस्वीरें टीवी शो
    कौन हैं 'बिग बॉस 16' में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली प्रतिभागी? टीवी शो
    शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने दिखाई अपने 58 करोड़ रुपये के घर की झलक शाहिद कपूर
    सिंगर मीका सिंह ने खरीदा प्राइवेट आइलैंड, जानें क्या-क्या है मौजूद संगीत इंडस्ट्री

    बिग बॉस

    'बिग बॉस 16' के घर में पहली बार होगी सलमान खान की एंट्री, प्रोमो जारी सलमान खान
    'बिग बॉस' पर फूटा लोगों का गुस्सा, साजिद खान को बाहर करने के लिए ऑनलाइन याचिका टीवी शो
    'बिग बॉस' में पहुंचे सोशल मीडिया स्टार किली पॉल, अक्षय के गाने पर घरवालों संग थिरके रियलिटी शो
    बिग बॉस 16: अब्दु ने किया खुलासा, छोटे कद की वजह से हुई कई परेशानियां बिग बॉस 16

    प्रिंस नरुला

    क्या 'नच बलिए 10' को होस्ट करेंगे प्रिंस नरुला और युविका चौधरी? सलमान खान
    जन्मदिन विशेष: कई रियलिटी शो जीत चुके हैं प्रिंस नरूला, जानिए इनकी फिटनेस का राज एक्सरसाइज
    MTV रोडीज 19 में प्रिंस नरूला होंगे गैंग लीडर, सामने आया टीजर MTV रोडीज

    युविका चौधरी

    जातिगत टिप्पणी मामले में युविका चौधरी गिरफ्तार, तीन घंटे पूछताछ के बाद मिली अंतरिम जमानत हरियाणा
    जातिवादी टिप्पणी के बाद 'बिग बॉस 9' की प्रतिभागी युविका चौधरी पर हुई FIR, जानिए मामला मुंबई
    मुनमुन दत्ता के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी की ग‍िरफ्तारी की मांग उठी, जानिए वजह मुंबई
    प्रिंस-युविका ने जीता 'नच बलिए 9', इन तीन रियलिटी शोज़ के भी रह चुके हैं विनर मनोज तिवारी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023