NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तान्हाजी' और 'केदारनाथ' समेत दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में
    अगली खबर
    'तान्हाजी' और 'केदारनाथ' समेत दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में

    'तान्हाजी' और 'केदारनाथ' समेत दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में

    लेखन भावना साहनी
    Oct 14, 2020
    01:19 pm

    क्या है खबर?

    लंबे समय बाद कल से देश के कई राज्यों में दिशा-निर्देशों के साथ केवल 50 प्रतिशत दर्शकों के लिए सिनेमाघर खोले जा रहे हैं। बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है।

    15 अक्टूबर को सबसे पहले विवेक ओबरॉय की 'पीएम नरेंद्र मोदी' को फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

    आइए जानते हैं किन फिल्मों को दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाने वाला है, जिनका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया।

    #1

    तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर

    ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इसी साल की शुरुआत में 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    इसमें अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में दिखे थे। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 367 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    अब फिर से यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। दर्शक इसके लिए काफी उत्सुक भी दिख रहे हैं।

    #2

    शुभ मंगल ज्यादा सावधान

    हितेश केवलिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में समलैंगिकता के विषय को पर्दे पर पेश किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और जितेन्द्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी।

    21 फरवरी, 2020 को रिलीज हुई इस फिल्म में दिखाए गए इस अलग विषय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब एक बार फिर से इस फिल्म को सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी कर ली गई है।

    #3

    मलंग

    मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भी इस साल की शुरुआत में 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है।

    फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, अनील कपूर और कुणाल खेमू जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। बड़ी स्टार कास्ट के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई।

    ऐसे अब 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ ही इस फिल्म को फिर से रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

    #4

    केदारनाथ

    अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 दिसंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद में इस फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है।

    माना जा रहा है कि यह फिल्म सुशांत के फैंस को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रहेगी। फिल्म में सुशांत के साथ सारा अली खान को देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ठीक-ठाक कारोबर किया था।

    #5

    थप्पड़

    अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इसी फिल्म में तापसी पन्नू को मुख्य किरदार में देखा गया था। फिल्म के अलग विषय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म भी इसी साल 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं।

    हालांकि, इसे देखने उतने दर्शक नहीं पहुंचे जितने मेकर्स उम्मीद कर रहे थे। ऐसे में इस फिल्म को एक बार फिर इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज मिल गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सैफ अली खान
    अजय देवगन
    काजोल

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    कोरोना पॉजिटिव मिला अर्जुन बिजलानी का पांच साल का बेटा, बोले- जिसका डर था वही हुआ टीवी शो
    शुद्ध शाकाहारी हैं बॉलीवुड की ये बड़ी अभिनेत्रियां आलिया भट्ट
    शूटिंग के दौरान घायल हुए मलयाली अभिनेता टोविनो थॉमस, ICU में भर्ती मनोरंजन
    ये हैं IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली पांच बॉलीवुड फिल्में पाकिस्तान समाचार

    सैफ अली खान

    मुश्किल में फंसी 'तानाजी', संभाजी ब्रिगेड ने ट्रेलर पर जताई आपत्ति बॉलीवुड समाचार
    'जवानी जानेमन' गाने का बनेगा रीमेक, नज़र आएंगी आलिया फर्नीचरवाला और तब्बू! बॉलीवुड समाचार
    #MumbaiTerrorAttack: 26/11 के हमलों पर बनी हैं ये फिल्में, जरूर देखें मुंबई
    अजय ना मिले होते तो क्या शाहरुख खान से शादी करतीं काजोल? अभिनेत्री ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार

    अजय देवगन

    #MeToo पर बोलीं दीपिका- सिर्फ फिल्म स्टार्स से ही सवाल क्यों, क्रिकेटर्स से क्यों नहीं दीपिका पादुकोण
    'सेक्रेड गेम्स' के बाद अब 'तांडव' में दिखेंगे सैफ, ऐसी होगी वेब सीरीज़ की कहानी नेटफ्लिक्स
    'ब्रह्मास्त्र' और 'इंशाअल्लाह' के बाद आलिया भट्ट की एक और फिल्म की रिलीज़ डेट खिसकी बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के वो स्टारकिड्स जो लाइमलाइट से रहते हैं दूर अक्षय कुमार

    काजोल

    #AmrishPuri: 'गर्व' से 'जा सिमरन जा' कहकर देस 'परदेस' में मचा दी थी 'हलचल' बॉलीवुड समाचार
    जयललिता की बायोपिक में ये मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री निभा सकती है लीड रोल! बॉलीवुड समाचार
    #GandhiJayanti: बापू ने अपने जीवनकाल में देखी थी सिर्फ यह हिंदी फिल्म, जानें बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो धूमधाम से मनाती हैं दुर्गा पूजा का त्योहार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025