NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने हाल ही में मुंबई में खरीदा घर
    मनोरंजन

    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने हाल ही में मुंबई में खरीदा घर

    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने हाल ही में मुंबई में खरीदा घर
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 09, 2021, 07:55 am 1 मिनट में पढ़ें
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने हाल ही में मुंबई में खरीदा घर

    बॉलीवुड अभिनेत्रियां अभिनय के अलावा अपने स्टाइल और जीवनशैली के लिए जानी जाती हैं। उनकी लाइफस्टाइल में घर का स्थान महत्वपूर्ण है। उन्हें महंगे घरों और आलीशान बंगलों में रहने का शौक है। हाल ही में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने मुंबई के पॉश इलाकों में अपना घर खरीदा है। फिल्म प्रशसंकों को अक्सर इस प्रकार की खबरों में दिलचस्पी लेते हैं। आइए आपको बताते हैं कि हाल में किन अभिनेत्रियों ने मुंबई में अपना खुद का आशियाना खरीदा है।

    जाह्नवी कपूर

    साल 2021 की शुरुआत में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपना आलीशान घर खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके नए घर की कीमत 39 करोड़ रुपये है। जाह्नवी का नया घर एक बल्डिंग की तीन मंजिलों तक फैला हुआ है। जुहू में 3,456 स्क्वायर फुट का यह घर बल्डिंग के 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल पर स्थित है। नवभारत टाइम्स के मुताबिक, इस नए घर के लिए अभिनेत्री ने 78 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी जमा की थी।

    करीना कपूर

    बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही अपने नए घर में शिफ्ट हो गई थीं। करीना का नया घर उनके पुराने घर से काफी बड़ा और भव्य है। इस घर में उनके शौक के लिए कई चीजें उपलब्ध हैं। अभिनेत्री के नए घर में एक स्विमिंग पूल, पुस्तकालय, नर्सरी और आउटडोर एरिया है। इसके अलावा करीना के बेटे तैमूर अली खान के लिए पर्सनल जगह भी है। इसकी कीमत की जानकारी नहीं मिली है।

    सोनाक्षी सिन्हा

    दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने हाल में मुंबई के बांद्रा में अपना 4BHK अपार्टमेंट खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी की इच्छा थी कि 30 साल की उम्र होने के पहले वह अपना घर खरीद लें। हालांकि, सोनाक्षी अभी अपने नए घर में शिफ्ट होने का प्लान नहीं बना रही हैं। वह अभी अपने फैमिली के साथ ही समय बिताना पसंद करेंगी। वह अपने पैरेंट्स शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के अलावा भाइयों के साथ रह रही हैं।

    आलिया भट्ट

    अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में बांद्रा के पाली हिल एरिया में नया घर खरीदा है। यह घर उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के घर के समीप बांद्रा में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया के नए घर की कीमत 38 करोड़ रुपये है। आलिया के इस नए घर की इंटीरियर डिजाइनिंग का काम शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं। इससे पहले आलिया जूहु में अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ एक फ्लैट में रहती थीं।

    पूजा हेगड़े

    अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने मुंबई के बांद्रा में एक नया घर खरीदा है। उनका नया आलीशान 3BHK घर समुंद्र के पास स्थित है, जिसका नजारा काफी शानदार है। यह घर उनके माता-पिता के घर के समीप स्थित है। पूजा इस नए घर के साज-सजावट पर काफी ध्यान दे रही हैं। घर की डिजाइनिंग और लेआउट में कई चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी निगरानी पूजा खुद कर रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    आलिया भट्ट

    मुंबई

    सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई करने वाले पेडलर समेत तीन लोग गिरफ्तार गोवा
    पूजा भट्ट 'बॉम्बे बेगम्स' में राहुल बोस के साथ रोमांटिक अवतार में आएंगी नजर नेटफ्लिक्स
    पारस छाबड़ा के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी 'बिग बॉस 14' की विजेता रुबीना इंस्टाग्राम
    'कसौटी जिंदगी की 2' के फेम साहिल आनंद बनने वाले हैं पिता इंस्टाग्राम

    बॉलीवुड समाचार

    यशराज फिल्म्स घोषित कर सकता है अपनी नई फिल्मों की रिलीज डेट की सूची शाहरुख खान
    प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खुद का भारतीय रेस्तरां खोला, सोशल मीडिया पर दी जानकारी अमेरिका
    अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान'- रिपोर्ट सोशल मीडिया
    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया अब नहीं लेंगी तलाक, पति के केयरिंग नेचर ने बदला इरादा मनोरंजन

    मनोरंजन

    नोरा के डांस नंबर 'दिलबर' ने रचा कीर्तिमान, 100 करोड़ व्यूज के साथ बनाया रिकॉर्ड बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता सोनू सूद ने अपने नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत मुंबई
    अभिनेत्री राखी सावंत पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं जावेद अख्तर, खुद की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    'अपने 2' की रिलीज टली, अब 'पृथ्वीराज' और 'जर्सी' से क्लैश नहीं होगा अक्षय कुमार

    आलिया भट्ट

    'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के फीमेल वर्जन में नजर आ सकती हैं आलिया भट्ट बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख के प्रोडक्शन में बनने वाली आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का हुआ ऐलान मुंबई
    प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं आलिया भट्ट, अपने प्रोडक्शन हाउस का किया ऐलान मुंबई
    आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 30 जुलाई को होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023