LOADING...
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे यश, 'टॉक्सिक' से लेकर 'रामायण' तक ये है सूची
एक के बाद एक बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे यश

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे यश, 'टॉक्सिक' से लेकर 'रामायण' तक ये है सूची

Jul 10, 2026
09:21 am

क्या है खबर?

साउथ सुपरस्टार यश अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, 'टॉक्सिक' अकेली फिल्म नहीं है, जिसमें यश नजर आएंगे। आने वाले समय में वह कई बड़ी और दमदार फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। ऐसे में आइए देखते हैं यश की आने वाली फिल्मों की पूरी सूची।

#1 & #2

'टॉक्सिक- ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' और 'रामायण पार्ट 1'

पीरियड गैंगस्टर फिल्म 'टॉक्सिक- ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें यश के साथ-साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत मुख्य किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट 30 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें यश के साथ-साथ रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और लारा दत्ता दिखाई देंगे।

#3 & #4

'रामायण पार्ट 2' और 'KGF चैप्टर 3'

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस फिल्म में यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 'KGF' के पहले और दूसरी किस्त के हिट होने के बाद अब इसके निर्माता तीसरा पार्ट ला रहे हैं। इस फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। यह फिल्म साल 2027 या 2028 तक रिलीज हो सकती है।

Advertisement

जानकारी

#5 पीएस मिथरन की साइंस फिक्शन फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश एक साइंस फिक्शन फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के टाइटल और रिलीज की तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। आपको बता दें इस फिल्म का निर्देशन पीएस मिथरन करने वाले हैं।

Advertisement