NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ये हैं इतिहास के पांच सबसे शक्तिशाली एवेंजर्स
    मनोरंजन

    ये हैं इतिहास के पांच सबसे शक्तिशाली एवेंजर्स

    ये हैं इतिहास के पांच सबसे शक्तिशाली एवेंजर्स
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 22, 2020, 12:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ये हैं इतिहास के पांच सबसे शक्तिशाली एवेंजर्स

    जब से 1963 में स्टेन ली और जैक किर्बी द्वारा एवेंजर्स को बनाया गया, तब से यह सबसे मजबूत, सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो टीमों में से एक रही है। इसकी मुख्य टीम में आयरन मैन, थॉर, एंट मैन, वास्प और हल्क शामिल थे। हालांकि, अपने 55 वर्षों के सफर में यह टीम कई महाशक्तिशाली हीरो और कभी-कभी विलेन का भी घर रहा है। आज हम आपको अब तक के पांच सबसे शक्तिशाली एवेंजर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

    थॉर: तूफान का देवता

    थॉर को अब तक का सबसे शक्तिशाली एवेंजर्स माना जाता है। वह तूफान का देवता है और कभी भी तूफान को बुला सकता है। उसका हथौड़ा मार्वल यूनिवर्स की सबसे शक्तिशाली चीजों में से एक है। थॉर के सबसे प्रभावशाली कारनामों में मार्वल की सबसे मजबूत शक्तियों में से एक फ़ीनिक्स फ़ोर्स को हराना शामिल है। वह मार्वल के सबसे मज़बूत देवताओं को नष्ट करने के लिए शक्तिशाली गॉड ब्लास्ट का भी उपयोग कर सकता है।

    हल्क: सब कुछ तोड़ने और मसलने की क्षमता रखने वाला हीरो

    गामा विकिरण के परिणामस्वरूप ब्रूस बैनर में बदलाव होता है और वह मार्वल यूनिवर्स का सबसे शक्तिशाली हरे रंग का दानव हल्क बन जाता है। हल्क, एवेंजर्स के सबसे मजबूत सदस्यों में से एक है, जिसके पास अद्भुत शारीरिक शक्तियां हैं। हल्क के प्रभावशाली करतबों में चार क्विंटल टन वजनी टेक्टोनिक प्लेटों को एक साथ उठा लेना, सेलेस्टियल्स को अपनी पटरियों पर रोकना और अंतरिक्ष समय की निरंतरता को चकनाचूर करना शामिल है।

    ब्लू मार्वल: एंटी-मैटर के परिणामस्वरूप बनी महाशक्तियां

    ब्लू मार्वल या एडम ब्राशर, सबसे शक्तिशाली मार्वल कैरेक्टरों में से एक है, लेकिन नस्लीय मुद्दों की वजह से उसका कैरेक्टर लंबे समय तक कॉमिक्स से गायब गो गया। फिर भी थॉर और हल्क की समानता और अद्भुत ताकत की वजह से ब्लू मार्वल के बारे में विचार किया जा सकता है। उसका मैटर और ऊर्जा में हेरफेर करने की ताकत, उसे मार्वल के अन्य कैरेक्टरों की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली बनाता है।

    स्कार्लेट विच: विच का समय

    स्कार्लेट विच या वांडा मैक्सिमॉफ मार्वल की सबसे शक्तिशाली म्यूटेंट में से एक है। मैग्नेटो की बेटी और क्विकसिल्वर की बहन वांडा की शक्तियां नेब्युलस 'हेक्स पॉवर' के रूप में दिखाई दीं, जिसने उसे अपने पक्ष में घटनाओं को नियंत्रित करने की शक्ति दी। इतनी शक्ति होने की वजह से वह ब्रह्मांड का निर्माण कर सकती है और उसे बदल भी सकती है। एक बार उसने फुसफुसाते हुए सभी म्यूटेंट शक्तियों के 99 प्रतिशत को ††नष्ट कर दिया था।

    डॉक्टर स्ट्रेंज: स्वर्ग और पृथ्वी में 'अजीब चीज'

    'एवेंजर्स: इन्फ़िनिटी वॉर' और 'एंडगेम' से यह साबित हो चुका है कि डॉ स्टीफन स्ट्रेंज एवेंजर्स के सबसे मजबूत सदस्यों में से एक हैं। अजीब बात है कि सॉर्सरर सुप्रीम के रूप में वह रहस्यवादी कला का एक मास्टर है। विशांति की पुस्तक द्वारा सहायता प्राप्त उसके मंत्र, वास्तविकता को भी बदल सकते हैं। लेविटेशन और आई ऑफ अगमोटो क्लॉक जैसे शक्तिशाली हथियारों के साथ उसने एडम वॉरलॉक और इन-बीटविनर जैसे ब्रह्मांडीय प्राणियों को हराया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मार्वल

    ताज़ा खबरें

    UAE दौरे के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित, राशिद खान संभालेंगे टीम की कमान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    अमेरिका और चीन में 2025 में हो सकता है युद्ध- अमेरिकी जनरल अमेरिका
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त, कई राजनीतिक पार्टियों को किया गया आमंत्रित भारत जोड़ो यात्रा
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का शेड्यूल, अहम आंकड़े और अन्य जानकारी रणजी ट्रॉफी

    मार्वल

    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म जेम्स कैमरून
    अगर पूरी हुई यह शर्त तो फिर से 'आयरन मैन' बन सकते हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर हॉलीवुड समाचार
    टाइगर श्रॉफ ने दिया था स्पाइडर मैन का ऑडिशन, बोले- रोल पाने के बेहद करीब था हॉलीवुड समाचार
    2024 में रिलीज होगी फिल्म 'डेडपूल 3', रयान रेनॉल्ड्स ने की घोषणा हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023