NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लॉकडाउन की वजह से फिर से लौटे 90 के दशक के ये सुपरहिट सीरियल्स
    लॉकडाउन की वजह से फिर से लौटे 90 के दशक के ये सुपरहिट सीरियल्स
    मनोरंजन

    लॉकडाउन की वजह से फिर से लौटे 90 के दशक के ये सुपरहिट सीरियल्स

    लेखन भावना साहनी
    March 31, 2020 | 05:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लॉकडाउन की वजह से फिर से लौटे 90 के दशक के ये सुपरहिट सीरियल्स

    कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। इस कारण लोग अपनी मानसिक स्थिति को काबू में रखने के लिए मनोरंजन के साधन ढूंढ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने 'महाभारत' और 'रामायण' जैसे आइकॉनिक सीरियल्स दोबारा देखने की मांग शुरु की थी। इसे देखते हुए कई सीरियल्स फिर से प्रसारित किए जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आपके पसंदीदा कौन से शोज आप किस वक्त पर देख पाएंगे।

    इस दिन से शुरु हो रहा है 'शक्तिमान'

    90 के दशक के लोगों के लिए 'शक्तिमान' उनका पहला सुपरहिरो था। अब एक बार फिर से इसे आप डीडी नेशनल पर 1 अप्रैल से देख सकते हैं। इसका प्रसारण रोजाना दोपहर 1 से 2 बजे तक किया जाएगा। इसमें अभिनेता मुकेश खन्ना दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। अपने एक किरदार में वह 'शक्तिमान' बनकर सुपरपॉवर के साथ लोगों की रक्षा करते हैं, जबकि दूसरे रोल में वह एक आम आदमी की तरह काम करते हैं।

    इस वक्त प्रसारित की जाती है रामानंद सागर की 'रामायण'

    रामानंद सागर का पौराणिक सीरियल 'रामायण' का प्रसारण 28 फरवरी से डीडी नेशनल पर हो रहा है। खास बात तो यह है कि इसे जितनी लोकप्रियता 90 के दशक में मिली थी उतना ही आज भी पसंद किया जा रहा है। इसे सुबह 9-10 और रात को 9-10 बजे प्रसारित किया जाता है। इसमें अरुण गोविल को भगवान राम के किरदार में देखा गया था, जबकि दीपिका चिखालिया माता सीता और दारा सिंह भगवान हनुमान की भूमिका में दिखे थे।

    'महाभारत' का भी शुरु हो चुका है प्रसारण

    बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का प्रसारण 1988 से 1990 तक किया गया था। अब एक बार फिर से इसे 28 फरवरी से प्रसारित किया जा रहा है। यह डीडी नेशनल पर दोपहर को 12-1 बजे और शाम को 7-8 बजे तक प्रसारित किया जाता है। इसमें नितिन भारद्वाज को भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका में देखा गया था। वहीं गजेन्द्र चौहान ने युधिष्ठिर, प्रवीन कुमार ने भीम, रूपा गांगूली ने द्रोपदी और मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।

    शाहरुख खान के 'सर्कस' ने भी की वापसी

    अजीज मिर्जा और कुंदन शाह के निर्देशन में बना सीरियल 'सर्कस' भी डीडी नेशनल पर वापसी कर चुका है। 19 एपिसोड का यह शो 1989-1990 तक प्रसारित किया गया था। इसका भी 28 फरवरी से प्रसारण किया जा रहा है। करियर के शुरुआती दौर में शाहरुख खान इसमें नजर आए थे। उनके अलावा इसमें रेणुका शहाणे और डायरेक्टर आशुतोष ग्वारिकर भी नजर आए थे। यह सीरियल 'रामायण' से बिल्कुल पहले 8-9 बजे तक हर रोज प्रसारित किया जाता है।

    'ब्योमकेश बक्शी' ने भी की वापसी

    रजित कपूर के डिटेक्टिव शो 'ब्योमकेश बक्शी' को समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया गया था। अब 28 फरवरी से एक बार फिर यह डीडी नेशनल पर दस्तक दे चुका है। इसका प्रसारण सुबह 11 बजे किया जाता है। इसके अलावा 90 के दशक के 'चाणक्य' और 'श्रीमान-श्रीमति' अप्रैल में फिर से शुरु होने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर दर्शक 'नुक्कड़', 'हम लोग' और 'देख भाई देख' जैसे सीरियल्स के लिए भी डिमांड कर रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शाहरुख खान
    टीवी शो
    मनोरंजन
    रामानंद सागर

    शाहरुख खान

    बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि विवादों के भी बादशाह हैं शाहरुख, इन कारणों से बटोरी सुर्खियां बॉलीवुड समाचार
    फिल्मी अंदाज में शाहरुख ने की लोगों से कोरोना वायरस से बचाव की अपील, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    'कामयाब' के बाद अब मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार
    बेहद आलीशान है शाहरुख का दुबई वाला विला, जानिए इसकी खास बातें बॉलीवुड समाचार

    टीवी शो

    पर्दे पर वापसी करने जा रहा आपका पहला सुपरहिरो 'शक्तिमान', सीक्वल पर चल रहा है काम मनोरंजन
    लॉकडाउन में लोगों को याद आया अपना बचपन, फिर देखना चाहते हैं ये टीवी सीरीयल्स दूरदर्शन
    'रामायण' पर कविता कौशिक ने किया विवादित ट्वीट, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- गिरफ्तार करो इसे बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के बीच देखिए इंग्लिश की ये दिलचस्प वेबसीरीज हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    क्या टूटने की कगार पर है प्रतीक बब्बर और सान्या की शादी? बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान के भतीजे का हुआ निधन, पूरे परिवार में शोक की लहर बॉलीवुड समाचार
    क्या बॉलीवुड के नए कपल हैं अनन्या पांडे और ईशान खट्टर? बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के बीच भी जोर-शोर से चल रहा है अजय देवगन की 'चाणक्य' पर काम बॉलीवुड समाचार

    रामानंद सागर

    पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बने दर्शकों के 'भगवान राम' दूरदर्शन
    टीवी पर फिर देख पाएंगे 'रामायण', लॉकडाउन के कारण लिया गया फैसला दूरदर्शन
    रामायण की 'सीता' के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, पर्दे पर उतारेंगी सरोजनी नायडू का किरदार बॉलीवुड समाचार
    एक बार फिर 'रामायण' से तोड़े TRP के सारे रिकॉर्ड, करोड़ों दर्शकों ने दिया खूब प्यार टीवी शो
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023