Loading...
सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म 'द वन' का ट्रेलर जारी, जंगल का खौफनाक रहस्य उड़ा देगा होश

सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म 'द वन' का ट्रेलर जारी, जंगल का खौफनाक रहस्य उड़ा देगा होश

Sep 16, 2026
03:57 pm

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर द्वारा निर्मित, यह एक अलौकिक लोककथा और पौराणिक-थ्रिलर है, जिसमें तमन्ना भाटिया भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अपून सोनी भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म की कहानी बिहार में स्थित 16वीं सदी के वन देवी मंदिर की लोककथाओं से प्रेरित है।

ट्रेलर

जंगल के रहस्य को उजागर करता है फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर भारतीय लोककथाओं से प्रभावित एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां मानवीय संघर्ष अलौकिक शक्तियों और प्राचीन मान्यताओं से टकरा सकते हैं।

सिद्धार्थ ऐसे किरदार में है, जो जंगल की डरावनी मान्यताओं को न मानकर वहां प्रवेश करता है। इसके बाद पूरे गांव पर प्रकृति का भयंकर प्रकोप टूटने पड़ता है।

इसमें सिद्धार्थ के पुनर्जन्म का संकेत भी दिया गया है। वहीं, तमन्ना उनकी पत्नी बनी हैं।

बता दें, फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT