Loading...
सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की 'द वन' का आएगा सीक्वल, एकता कपूर ने की पुष्टि
फिल्म 'द वन' के सीक्वल का हुआ ऐलान

सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की 'द वन' का आएगा सीक्वल, एकता कपूर ने की पुष्टि

Nov 17, 2026
10:31 am

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की लोक पौराणिक-थ्रिलर फिल्म 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' इस साल 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी। 41 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने के बाद इसने 91.49 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई की थी। फिल्म की इस सफलता के बाद, निर्माताओं ने 'द वन' का सीक्वल लाने का ऐलान किया है। खुद निर्माता एकता कपूर ने इसकी रहस्यमयी दुनिया में लौटने और कहानी को आगे ले जाने की पुष्टि की है।

ऐलान

टीजर के साथ 'द वन 2' का हुआ ऐलान

निर्माताओं ने एक टीजर जारी किया जिसमें एक छोटी लड़की जंगल में तितली का पीछा करती हुई दिख रही है।

कैप्शन में लिखा है, 'द वन की कहानी अभी बाकी है...।' इससे पता चलता है कि रहस्यमयी जंगल की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (TVF) फिर सीक्वल के लिए साथ आएंगे।

'द वन' बिहार में स्थित वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथाओं पर आधारित है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

ADVERTISEMENT