बॉक्स ऑफिस: 50 करोड़ के पार हुई 'द वन', 'द पैराडाइज' ने किया सबसे कम कारोबार
क्या है खबर?
बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' ने अपना कब्जा जमा रखा है। कारोबारी दिनों में आकर फिल्म के कलेक्शन में उठा-पटक का दौर जारी है, लेकिन फिर भी इसने एक हफ्ते के अंदर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरी ओर, नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' काे संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को इसने अब तक का सबसे कम कारोबार किया है। आइए देखें दोनों फिल्मों का कलेक्शन।
कमाई
'द वन' की कमाई में पहले के मुकाबले आया उछाल
भारतीय लौककथाओं पर आधारित पौराणिक-हॉरर फिल्म 'द वन' रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर चुकी है।
सैकनिल्क के मुताबिक, इसने 7वें दिन 4.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जो 6वें दिन हुई कमाई 4.25 के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। इस तरह फिल्म ने कुल 53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
वर्ल्डवाइड भी इसने कुल 69.07 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है, जो इसके बजट (लगभग 80-82 करोड़) से ज्यादा दूर नहीं है।
मुकाबला
'द पैराडाइज' के मुश्किल हो रही राहें
नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' को बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरावट का मुंह देखना पड़ रहा है।
सैकनिल्क के मुताबिक, इसने रिलीज के 8वें दिन 3.30 करोड़ रुपये कमाए हैं जो 7वें दिन 3.40 करोड़ के मुकाबले कुछ कम हैं। इसका कुल नेट कलेक्शन 108.20 करोड़ रुपये हो गया है।
विश्व स्तर पर फिल्म 158.60 करोड़ रुपये की ग्रास कमाई कर चुकी है।
इन दोनों फिल्मों को टक्कर देने के लिए अजय देवगन की 'दृश्यम 3' रिलीज हो गई है।