Loading...
बॉक्स ऑफिस: 'द वन' के आगे सुस्त पड़ी 'द पैराडाइज', जानिए कुल कलेक्शन में कौन आगे
'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस: 'द वन' के आगे सुस्त पड़ी 'द पैराडाइज', जानिए कुल कलेक्शन में कौन आगे

Oct 01, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' सिनेमाघरों में रिलीज का एक हफ्तार पूरा करने से सिर्फ एक दिन दूर है। कारोबारी दिनों में इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन जल्द यह 50 करोड़ रुपये के क्लब में अपना कदम रखेगी। उधर, नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया और इसकी रफ्तार सुस्त पड़ने लगी है। आइए देखें इन दोनों की ताजा कमाई।

कमाई

बॉक्स ऑफिस पर 'द वन' ने किया इतना कारोबार

सैकनिल्क के मुताबिक, 'द वन' ने रिलीज के 6वें दिन (बुधवार) 4.35 करोड़ रुपये कमाए हैं।

इससे पहले, फिल्म ने 5वें दिन 6 करोड़, चौथे दिन 5.25 करोड़, तीसरे दिन 14.35 करोड़, दूसरे दिन 11.25 करोड़ और पहले दिन 8 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 49.20 करोड़ रुपये बटोर पाई है। वहीं, विश्व स्तर पर इसने अब तक सिर्फ 63.54 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है।

संघर्ष

'द पैराडाइज' के कलेक्शन में गिरावट जारी

नानी अभिनीत 'द पैराडाइज' ने रिलीज के 7वें दिन (बुधवार) 3.40 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि 6वें दिन इसने 4.40 करोड़ और 5वें दिन 5 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म घरेलू स्तर पर 104.90 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर चुकी है, लेकिन इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। यह अपने बजट (लगभग 200 करोड़) से अभी भी दूर है।

हालांकि, वर्ल्डवाइड फिल्म 154.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार कर चुकी है।

ADVERTISEMENT