करोड़ों में खेलते हैं 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के ये सितारे, जानें सिद्धार्थ-तमन्ना की संपत्ति
क्या है खबर?
फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म के पर्दे पर आने से पहले आइए जानते हैं, इसकी स्टार कास्ट की अनुमानित संपत्ति कितनी है।
#1 & #2
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया
'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में सिद्धार्थ मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो लगभग 105 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
वहीं इस फिल्म में तमन्ना मुख्य अभिनेत्री के किरदार में दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ स्क्रीन साझा करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना लगभग 120 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।
#3 & #4
सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल
इस थ्रिलर फिल्म में कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर दीपक नाम के एक महत्वपूर्ण पात्र की भूमिका निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील ग्रोवर की कुल नेट वर्थ लगभग 21 से 25 करोड़ रुपये है।
इस फिल्म में अभिनेता मनीष पॉल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। मनीष की बात करें, तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 100 से 120 करोड़ रुपये की है।
#5 & #6
श्वेता तिवारी और अनूप सोनी
मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी आगामी माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में 'सुशीला' के किरदार में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ लगभग 81 करोड़ से 90 करोड़ रुपये के बीच है।
वहीं, अभिनेता अनूप सोनी फिल्म में 'शशि भैया' की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अनूप लगभग 37 करोड़ रुपये के मालिक हैं।