'द ट्रेटर्स तेलुगु' में दिखेगा तेजा सज्जा का नया अंदाज, जानें कब-कहां देख पाएंगे शो
क्या है खबर?
'द ट्रेटर्स' के 2 सीजन को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद प्राइम वीडियो अब इस लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर ग्लोबल फ्रैंचाइजी 'द ट्रेटर्स' का तेलुगु वर्जन लेकर आ रहा है। इस शो के जरिए तेजा सज्जा रियलिटी कार्यक्रम के होस्ट के रूप में दिखाई देंगे। शो में अलग-अलग पृष्ठभूमि से 20 प्रतिभागी शामिल होंगे। 10 एपिसोड वाला यह रोमांचक शो 4 हफ्तों तक चलेगी और हर गुरुवार दोपहर 12 बजे इसका नया एपिसोड जारी किया जाएगा।
रिलीज
कब से रिलीज होगा 'द ट्रेटर्स तेलगु'?
'द ट्रेटर्स तेलगु' शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। ऐसे में आप इस रोमांचक शो के सभी एपिसोड 15 अक्टूबर, 2026 से घर बैठे देख सकेंगे।
हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक सभी 20 प्रतियोगियों के नामों की आधिकारिक और पूरी सूची सार्वजनिक नहीं की है। खबरों के मुताबिक, शो में कई बड़े-बड़े मशहूर सितारे हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में देखना खास होगा कि शो में कौन-कौन धमाल मचाने आएगा।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट देखें
Droham, Drama, Dhamaka. Meeru Ready ah? 🎭🔥#TheTraitorsTeluguOnPrime, New Reality Series with New Episodes Every Thursday, Oct 15@tejasajja123 pic.twitter.com/iaFJidfJBY
— prime video IN (@PrimeVideoIN) September 29, 2026
प्रतियोगी
30 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होगा 'द ट्रेटर्स तेलगु'
दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते रियलिटी फॉर्मेट्स में से एक, 'द ट्रेटर्स' दुनियाभर की मनोरंजन फ्रैंचाइजी बन गया है, जिसके लोकल वर्शन दुनियाभर के 30 से ज्यादा देशों में मौजूद हैं।
अब, जब यह फॉर्मेट तेलुगु में डेब्यू कर रहा है, तो खेल के नियम तो वही रहेंगे, लेकिन बाकी सब कुछ बदल सकता है। आपको बता दें इस शो को होस्ट करने के लिए तेजा सज्जा निर्माताओं से तगड़ी फीस वसूल रहे हैं।