'द ट्रेटर्स इंडिया 2': विजेता बनने की दौड़ से बाहर हुए ये प्रतियोगी, चौंका देंगे नाम
क्या है खबर?
करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले 3 एपिसोड के बाद, गुरुवार को अन्य 3 एपिसोड अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किए जा चुके हैं, जिनमें कई चौंकाने वाले और रोमांचक दृश्यों को दिखाया गया। इस बार 'शक' और 'हत्या' के खेल में 3 प्रतियोगियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया, जबकि एक ने प्रवेश किया। बेशक निष्कासित प्रतियोगियों के नाम जानने के बाद दर्शक भी हैरान होंगे।
निष्कासन
इन प्रतियोगियों का शो में खेल हुआ खत्म
एपिसोड के दौरान पहली बलि का बकरा मशहूर शेफ रणबीर बरार बने। वह एक कार्ड-बेस्ड चैलेंज के दौरान निष्कासित हुए, जहां उन्हें 2 डेथ कार्ड मिल गए और उनका सफर खत्म हो गया।
सबसे चौंकाने वाला नाम अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान का रहा, जिन्होंने पिछले एपिसोड में गद्दार हरमन सिंघा को पकड़ा था।
एपिसोड के दौरान, बचे 3 गद्दारों (क्रिस्टल डिसूजा, आदित्य कुलश्रेष्ठ और शहनील गिल) ने अभिषेक को खतरा मानकर उनकी 'हत्या' करके शो से बाहर कर दिया।
वाइल्ड कार्ड
पारुल गुलाटी बनीं घरवालों का शिकार, दलीप ताहिल की वापसी
सबसे रोमांचक मोड़ तब आया जब एक और मजबूत प्रतियोगी पारुल गुलाटी 'सर्कल ऑफ शक' के तहत बाहर हुईं।हरमन को शक के घेरे में लाने वालीं वहीं थीं, लेकिन खुद को प्रतियोगियों के शक से नहीं बचा सकीं।
आखिरी ट्विस्ट तब आया जब दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल ने घर के अंदर वाइल्ड कार्ड बनकर वापसी की।
बता दें, मुनव्वर फारूकी, जादूगर करण सिंह मैजिक, सौंदस मौफाकिर, पारुल, हरमन और अभिषेक समेत कुल 6 प्रतियोगी शो से निष्कासित हो चुके हैं।