'बबीता सिंह की रिपोर्ट' की रिलीज की तारीख का हुआ ऐलान, पहला लुक भी हुआ जारी
प्राइम वीडियो 28 अगस्त को 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' लेकर आ रहा है। यह निमिषा सजयन अभिनीत एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा है। कहानी में बबीता नाम की एक निलंबित पुलिस अधिकारी है, जो अपने बचपन के दोस्त की हत्या के मामले की जांच में जुट जाती है।
इस दौरान वह न सिर्फ केस के सुराग खोजती है, बल्कि अपने नुकसान के दुख और खुद को पहचानने की मुश्किल लड़ाई से भी जूझती है। बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर भी इस सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे।
क्या है फिल्म की कहानी?
अंबीका पांडित ने इसे निर्देशित किया है और अमिता व्यास ने लिखा है। यह फिल्म अपने क्राइम प्लॉट के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों और पर्सनल ग्रोथ को भी गहराई से छूती है।
'पाताल लोक' जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज के लिए मशहूर कार्यकारी निर्माता सुदीप शर्मा ने बताया, 'यह फिल्म बेशक एक क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई है, लेकिन इसके दिल में एक ऐसी महिला की पर्सनल जर्नी है, जिसने हमेशा खुद को दूसरों के हिसाब से ढाला, दूसरों से सराहना की उम्मीद की और अपनी ही जिंदगी में पीछे रह गई।'
अगर आप फिल्म की पहली झलक देखना चाहते हैं, तो प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर इसका पहला-लुक पोस्टर जारी कर दिया है।