'द ओडिसी' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार, जानिए कहां तक पहुंची कमाई
क्या है खबर?
क्रिस्टोफर नोलन की ऐतिहासिक फिल्म 'द ओडिसी' दुनियाभर के साथ-साथ भारत में भी अपना जादू चला रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 7 दिन पूरे कर लिए हैं, और इसकी शानदार कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं सिनेमाघरों में पहले से मौजूद अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' दूसरे सप्ताह में मजबूती के साथ अपने कदम जमाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है। आइए दोनों ही फिल्मों की ताजा कमाई पर डालें एक नजर।
कमाई
'द ओडिसी' की बॉक्स ऑफिस पर अब तक की कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, इसने रिलीज के 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।
पिछली कमाई पर नजर डालें, तो इसने 6वें दिन 6.50 करोड़, 5वें दिन 8.35 करोड़ और चौथे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं वीकेंड पर तीसरे दिन 21.90 करोड़, दूसरे दिन 22 करोड़ और पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
इस तरह, 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 90.30 करोड़ रुपये का संग्रह कर लिया है।
फिल्म
'धमाल 4' का जादू पड़ने लगा फीका
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन 2.52 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है।
फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 136.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। उम्मीद है कि वीकेंड पर कलेक्शन में उछाल देखने को मिलेगा और ये 150 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना सकेगी।
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित ये फिल्म 'धमाल' फ्रैंचाइजी की चौथी कड़ी है, जिसमें अरशद वारसी और रितेश देशमुख भी हैं।