NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नेटफ्लिक्स TUDUM: 'द आर्चीज' की दिखी पहली झलक, इन घोषणाओं ने भी बटोरी सुर्खियां
    अगली खबर
    नेटफ्लिक्स TUDUM: 'द आर्चीज' की दिखी पहली झलक, इन घोषणाओं ने भी बटोरी सुर्खियां
    नेटफ्लिक्स TUDUM में कई अहम घोषणाए की गईं

    नेटफ्लिक्स TUDUM: 'द आर्चीज' की दिखी पहली झलक, इन घोषणाओं ने भी बटोरी सुर्खियां

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 18, 2023
    12:38 pm

    क्या है खबर?

    नेटफ्लिक्स का ग्लोबल इवेंट 'नेटफ्लिक्स TUDUM' चर्चा में है। इस कार्यक्रम में नेटफ्लिक्स के आने वाले कई चर्चित प्रोजेक्ट की पहली झलक, रिलीज डेट और स्टारकास्ट आदि से पर्दा उठाया गया।

    आलिया भट्ट और जोया अख्तर की फिल्मों की झलक भी देखने को मिली। इनके अलावा कई लोकप्रिय वेब सीरीज के नए सीजन की जानकारियां सामने आईं, जिसने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया।

    आइए जानते हैं कि कार्यक्रम में क्या-क्या घोषणाएं की गईं।

    द आर्चीज

    द आर्चीज

    जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं।

    नेटफ्लिक्स के कार्यक्रम में आखिरकार इस चर्चित फिल्म की पहली झलक देखने को मिली। 'द आर्चीज' का टीजर जारी किया गया है, जिसमें खुशी, सुहाना और अगस्त्य रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं।

    फिल्म 1964 की पृष्ठभूमि में कुछ दोस्तों की कहानी है।

    हार्ट ऑफ स्टोन 

    हार्ट ऑफ स्टोन 

    'हार्ट ऑफ स्टोन' से आलिया भट्ट हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर का उनके प्रशंसकों को काफी समय से इंतजार था।

    ट्रेलर से पता चलता है फिल्म एक जासूसी समूह की कहानी है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में आलिया विलेन बनी हैं। उनका किरदार इस समूह से गद्दारी करता है।

    ट्रेलर में आलिया का एक्शन अंदाज दिखाई दे रहा है और पर्दे पर वह गैल गैडोट से भिड़ती नजर आ रही हैं।

    स्किवड गेम 

    स्कविड गेम 

    'स्क्विड गेम' के प्रशंसकों के लिए यह कार्यक्रम दोहरी खुशी लेकर आया।

    नेटफ्लिक्स ने पिछले साल जून में 'स्क्विड गेम' पर आधारित रिएलिटी शो 'स्क्विड गेम: द चैलेंज' का ऐलान किया था। नेटफ्लिक्स TUDUM में इसका टीजर जारी किया गया। यह शो नवंबर से शुरू होगा।

    इसके अलावा 'स्क्विड गेम 2' की स्टारकास्ट का भी ऐलान किया गया। इस लोकप्रिय शो के नए सीजन में ली जंग, ली ब्यूंग हुन और वी हा जुन नजर आएंगे।

    बर्लिन 

    बर्लिन 

    चर्चित वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' के स्पिन ऑफ 'बर्लिन' की घोषणा 2021 में हुई थी। इसके बाद पिछले साल सितंबर में शो की स्टारकास्ट से पर्दा उठाया गया था। अब दर्शकों को इसकी पहली झलक देखने को मिली है।

    'बर्लिन' में पेड्रो ओलॉन्सो अपने किरदार ऐंड्रेस फोलोन्सा उर्फ बर्लिन के साथ लौटेंगे। शो में बर्लिन एक शातिर चोर हैं। पेड्रो के साथ उनका नया गैंग नजर आएगा। इसमें मिशेल जेनर इलेक्ट्रॉनिक स्पेशलिस्ट कीला के किरदार में नजर आएंगी।

    एमिली इन पैरिस 4 

    एमिली इन पेरिस 4

    'एमिली इन पेरिस' नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो में से एक है।

    कार्यक्रम में शो की स्टार लिली कॉलिन्स ने इसके सीजन 4 की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पिछला सीजन काफी ड्रामे के साथ खत्म हुआ था, लेकिन वह इसका अंत नहीं था। अभी बहुत कुछ होना बाकी है।

    इसका नया सीजन रोम पर आधारित होगा। कॉलिन्स ने यह कहकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी कि क्या एमिली और गैब्रिएल फिर से साथ आ जाएंगे।

    जानकारी

    ये घोषणाएं भी चर्चा में

    नेटफ्लिक्स TUDUM दर्शकों के लिए कई और तोहफे लेकर आया। कार्यक्रम में 'एक्सट्रैक्शन 3', 'वेनसडे 2', 'एलीट 7', 'ब्रिजरटन 3', 'लिफ्ट' और 'लव इज ब्लाइंड 5' जैसे शो की अलग-अलग तरह की जानकारियों से पर्दा उठाया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नेटफ्लिक्स
    द आर्चीज
    हार्ट ऑफ स्टोन
    स्क्विड गेम

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    नेटफ्लिक्स

    जितेंद्र कुमार की 'कोटा फैक्ट्री 3' का टीजर जारी, जानिए कब होगी रिलीज  जितेंद्र कुमार
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' OTT पर मचाएगी धमाल? जानिए कब और कहां हो सकती है रिलीज  शहजादा फिल्म
    ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के अपमान के लिए नेटफ्लिक्स को नोटिस, जानिए मामला OTT प्लेटफॉर्म
    यामी गौतम की 'चोर निकल के भागा' नेटफ्लिक्स की टॉप-3 की सूची में शामिल यामी गौतम

    द आर्चीज

    सुहाना, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म की शुरू हुई शूटिंग जाह्नवी कपूर
    अगले साल रोमांटिक फिल्म से भांजी अलीजेह को लॉन्च करेंगे सलमान खान सेलिब्रिटी गॉसिप
    इस सीजन 'कॉफी विद करण' में डेब्यू कर सकती हैं सुहाना खान करण जौहर
    सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की 'द आर्चीज' की शूटिंग हुई पूरी खुशी कपूर

    हार्ट ऑफ स्टोन

    हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक जारी हॉलीवुड समाचार
    'हार्ट ऑफ स्टोन' का ट्रेलर जारी, गैल गैडोट से भिड़ती दिखीं आलिया भट्ट आलिया भट्ट

    स्क्विड गेम

    जल्द आएगा सुपरहिट कोरियाई वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन हॉलीवुड समाचार
    'स्क्विड गेम' के भारतीय संस्करण का हिस्सा बनना चाहती हैं सनी लियोनी नेटफ्लिक्स
    क्या 2024 से पहले रिलीज नहीं होगा 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन? हॉलीवुड समाचार
    'स्क्विड गेम 2' का हुआ ऐलान, कहानी में वापस आएंगे ये किरदार नेटफ्लिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025