LOADING...
श्रेयस तलपड़े-काजल अग्रवाल की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का ऐलान, रिलीज तारीख जारी
फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का पोस्टर जारी

श्रेयस तलपड़े-काजल अग्रवाल की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का ऐलान, रिलीज तारीख जारी

Apr 27, 2026
06:19 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड में सामाजिक विषयों पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं। अब एक और रोमांचक, सामाजिक और राष्ट्रीय ड्रामा पर आधारित फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का ऐलान किया गया है। इसमें श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की नई जोड़ी पहली बार एक-दूसरे के साथ दिखाई देगी। चेट्टन डीके द्वारा निर्देशित और सागर बी शिंदे द्वारा निर्मित और लिखित यह फिल्म एक गंभीर मुद्दे को दिखाने का वादा करती है, जिसकी गूंज राष्ट्रीय स्तर पर है।

रिलीज

पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख भी आई

फिल्म के पोस्टर में बॉम्बे हाई कोर्ट, और उसके बाहर एक कटघरे में खड़े गैस सिलेंडर का दृश्य प्रस्तुत गया है। निर्माता इस फिल्म के जरिए रसायनों के दुरुपयोग, कीटनाशक खेती और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसके भयावह प्रभाव जैसे गंभीर मुद्दे को जनता के सामने पेश करेंगे। हालांकि अन्य कास्टिंग के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 'द इंडिया स्टोरी' 24 जुलाई, 2026 को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा के साथ सिनेमाघरों का रुख करेगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का पोस्टर

Advertisement