'वाइब' का पहला लुक आया सामने, कुणाल केमू की एक्शन-कॉमेडी की ये होगी कहानी
'वाइब' का पहला लुक आ गया है। कुणाल केमू ने इस फिल्म को लिखा और निर्देशित भी किया है। यह फिल्म हार्दिक (कुणाल केमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) नाम के 2 आम लड़कों की कहानी है।
ये दोनों अचानक देश बचाने के एक अजीबोगरीब मिशन में फंस जाते हैं। फिल्म में आपको भरपूर कॉमेडी के साथ धमाकेदार एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे।
आप देखेंगे कि कैसे ये दोनों खतरों से जूझते हुए इस मिशन को पूरा करते हैं।
'वाइब' 18 सितंबर को होगी रिलीज
इस फिल्म में प्रीति जिंटा एक अहम किरदार में हैं, जो इन लड़कों को इस मुसीबत भरे मिशन में शामिल करती हैं। उनके अलावा, दिनेश लाल यादव, यशपाल शर्मा और नई अभिनेत्री वंशीका धीर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे।
कुणाल ने चिराग निहलानी के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण भी किया है। फिल्म 'वाइब' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
अगर आपको दोस्तों की कॉमेडी और ढेर सारा एक्शन पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए एक मजेदार अनुभव हो सकती है।